खेल

बाराबती स्टेडियम में भगदड़, कई लोग घायल; वनडे मैच की टिकट लेने के लिए लोगों में मच गई अफरा-तफरी

भुवनेश्‍वर/कटक। भारत और इंग्‍लैंड के बीच कटक के बाराबती स्‍टेडियम में तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे खेला जाएगा। यह मुकाबला 9 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले के टिकट को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बड़ी संख्‍या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्‍टेडियम के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग बेहोश हुए तो कुछ घायल हो गए। टिकट खरीदने वाले लोगों ने पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर आरोप लगाया है, जिसकी वजह से स्थिति उत्‍पन्‍न हुई।

India vs England 2nd ODI Match Tickets: बाराबती स्टेडियम में मची भगदड़

बता दें कि 6 साल बाद कटक में अंतरराष्‍ट्रीय मैच होने जा रहा है, जिसको लेकर दर्शकों में काफी उत्‍साह है। इस मुकाबले के लिए बुधवार को काउंटर पर टिकट बिक्री शुरू हुई। बड़ी संख्‍या में लोग टिकट खरीदने के लिए काउंटर पर पहुंचे, जिस वजह से भगदड़ मच गई और भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

देर रात से ही टिकट खरीदने के लिए लोग कतार में थे

साढे़ ग्‍यारह हजार टिकट के लिए मंगलवार रात से 10,500 लोग लाइन में लगे थे। बुधवार को संख्‍या में बढ़ोतरी हुई और कुछ ही पल में हालात बेकाबू हो गए। टिकट बिकने की व्‍यवस्‍था पर भी लोगों ने सवाल खड़े किए हैं।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह आने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने लाइन में बिना खड़े हुए टिकट खरीदने के लिए छोड़ दिया, जिसका लोगों ने विरोध जताया और इसकी वजह से हालात बेकाबू हुए। एक महिला क्रिकेट प्रशंसक मोनिका ने बताया, 'सब जगह वीआईपी कल्‍चर चल रहा है, यहां भी वैसी ही व्‍यवस्‍थान है। यह व्‍यवस्‍था बंद होनी चाहिए। जो लोग पहले आ रहे हैं, उन्‍हें मौका मिलना चाहिए।'

लोगों को टिकट मिलने की आस

कोलकाता से आई छात्रा ईशा ने बताया कि मंगलवार देर रात से वो लाइन में खड़ी थी। मगर काफी भीड़ और अफरा-तफरी के कारण हमें पुलिस ने लाइन से बाहर निकाल दिया। यही कारण रहा कि हम टिकट नहीं खरीद सके और निराश हैं। हम उम्‍मीद कर रहे हैं कि टिकट मिलेगा और हम मैच जरूर देखेंगे।

गर्मी के कारण फैंस को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। कुछ लोग बेहोश होने की स्थिति में पहुंच गए। भीड़ लगभग सभी काउंटर में काफी ज्‍यादा रही।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लिया एक्शन

यहां तक की उस भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को काउंटर के पास हल्का लाठी भी चलाना पड़ा है । ऐसी स्थिति में पुलिस को भीड़ नियंत्रण करने में काफी कठिनाइयों का सामना पड़ा है । यहां तक की कटक डीसीपी जगमोहन मीणा और अन्य आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है । वहां पर गर्मी के बावजूद पानी की व्यवस्था न होने के चलते लोग काफी परेशान दिखे। दूसरी ओर ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन यानि ओसीए की ओर से टिकट तमाम व्यवस्था किया गया था।

टिकट खरीदने के लिए प्रमाण पत्र दिखाकर हर एक व्यक्ति दो ही टिकट बिक्री किए जाने की व्यवस्था की गई थी । उस व्यवस्था के तहत काउंटर में टिकट बिक्री 5 और 6 तारीख को तय की गई है । ऐसे में 5 तारीख बुधवार को ही लगभग सभी टिकट काउंटर में खत्म हो गया है । अव्यवस्था और बदहाली के चलते कई लोग बगैर टिकट के निराश होकर लौटते भी नजर आए ।

हालांकि इस टिकट बिक्री के समय काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ देखने को मिला है । जिनमें से कई महिलाएं अपने परिवार सदस्यों के लिए टिकट खरीदने के लिए आने की बात कही तो अन्य कई महिलाओं ने इस क्रिकेट मैच के बारे में कुछ भी स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाए हैं।

ऐसे में इन महिलाओं को कौन लाकर कतार में खड़ा किया है । उस पर कई तरह के सवाल उठ रहा है । इन लोगों को टिकट खरीदने के लिए इस्तेमाल किया गया है। बाद में उसकी कालाबाजारी करने के लिए यह उन्हें योजना के से कतार में खड़े की जाने की चर्चा भी हो रही है ।

Leave Your Comment

Click to reload image