छत्तीसगढ़ / रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया
स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पुष्पार्पित कर किया उनका पुण्य स्मरण
कहा - स्वामी जी के अमूल्य विचार सदियों तक लोगों को करेंगे प्रेरित
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रजवाड़े ने बालिका गृह, नारी निकेतन और सखी सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी द्वारा राज्य योजना आयोग की उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में की गई समीक्षा
ब्रेकिंग
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने किया पदभार ग्रहण
वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री देवांगन ने मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों से काम-काज की ली जानकारी
भव्य तरीके से आयोजित होगा राजिम कुंभ मेला
अब छत्तीसगढ़ में बनेगा शिमला मनाली के तर्ज पर मॉल रोड, पर्यटन के विकास और प्रचार-प्रसार के निर्देश
भर्ती एवं नियुक्ति प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, दोषी पाए जाने पर होगी कठोर कार्यवाही: मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल
सीए, सीएस, बैंकिंग, रेलवे समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के निःशुल्क कोचिंग की होगी व्यवस्था
12वीं तक के प्रत्येक विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक देने की तैयारी के दिए निर्देश
9वीं के सभी वर्ग के बालक-बालिकाओं को मिलेगा अब निःशुल्क सायकल
रात के 12 बजे तक 6 घंटे चली मैराथन बैठक में लिए गए बड़े फैसले
रायपुर। महानदी भवन मंत्रालय में बुधवार देर शाम 6 घंटे तक चली अपनी पहली ही मैराथन बैठक में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश हित में बड़े निर्णय लिए। इन निर्णयों में राजिम में कुंभ मेले को भव्य तरीके से मनाने के साथ ही प्रदेश की विरासत सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल करने के साथ ही छत्तीसगढ़ में मैनपाट, चैतुरगढ़ जैसे हिल स्टेशन में शिमला, मनाली के तर्ज पर मॉल रोड बनाया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में टूरिस्ट प्रदेश के सुंदर अद्भुत नजारों को आनंद आधुनिक सुविधाओं के साथ ले सकें। इसके साथ ही कक्षा 9वीं में सभी वर्ग के बच्चों को स्कूल में निःशुल्क सायकल तथा 12वीं तक पाठ्य पुस्तकों के निःशुल्क वितरण के भी निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व सचिव पी. अंबलगन, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सचिव एवं संचालक राजेश सिंह राणा, लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक सुनील जैन, समग्र शिक्षा प्रबंध संचालक श्रीमती इफ्फत आरा, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव वी.के. गोयल, एवं उच्च शिक्षा आयुक्त श्रीमती शारदा वर्मा, राज्य पर्यटन प्रबंध संचालक जितेन्द्र शुक्ला, विभाग के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे।
भव्य तरीके से आयोजित होगा राजिम कुंभ मेला -
अग्रवाल ने सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कराने के लिए जरूरी प्रयास करने एवं राजिम कुंभ मेला की तैयारी के संबंध में जानकारी लेकर इसके आयोजन को भव्य बनाने की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। अग्रवाल ने राजिम मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ बनाने की बात कही है। उन्होंने अधिकारियों को राज्य के मेला महोत्सव को बढ़ावा देने के निर्देश भी जारी किए हैं, ताकि मेला को पर्यटन की तर्ज पर बढ़ावा मिल सके। उन्होंने पर्यटन के प्रचार-प्रसार और विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ में मैनपाट जैसे हिल स्टेशन वाले शहरों में शिमला, मनाली के तर्ज पर मॉलरोड बनाएंगे। सरगुजा के रामगढ़ और चैतुरगढ़ जैसे स्थानों का विकास हिल स्टेशन के रूप में करेंगे ताकि यहां राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को लुभा सके। अग्रवाल ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य के सभी पर्यटन स्थलों एवं मेले महोत्सवों के विकास पर विशेष ध्यान दें।
सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर शामिल कराने की तैयारी -
बृजमोहन अग्रवाल ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हम प्रदेश में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देकर व्यवसायों को बढ़ावा देंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम ’छत्तीसगढ़ राज्य मार्केटिंग सेल’ की स्थापना कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन में राज्य की छवि को बेहतर कर राज्य की पर्यटन क्षमता को बढ़ाने का काम करेंगे।
उन्होंने घोषणा पत्र में शामिल ’प्रदेशवासियों को रामलला दर्शन’ कराने के लिए अधिकारियों को निश्चित कार्ययोजना बनाने के लिए आईआरसीटीसी एवं बस ट्रांसपोर्ट्स, होटल मैनेजमेंट आदि की तैयारी करने और राम वन गमन परिपथ योजना के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं।
भर्ती प्रक्रिया में कोताही बर्दाश्त नहीं -
बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बेहतर शिक्षा प्रदान करना हमारा मकसद है। हमारी सरकार किसी भी योजना को लेकर पूर्वाग्रह से कार्य नहीं करेगी। व्यवस्था पहले से बेहतर और स्थाई हो ताकि विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल हो, इसी सोच के साथ हम आगे बढ़ेंगे। अग्रवाल ने विभागों की भर्ती एवं नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शीं रखने के संबंध में सख्त हिदायत दी और कहा किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यदि ऐसा हुआ तो दोषी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही होगी। शिक्षा विभाग में पिछली भर्ती में बचे हुए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की प्रक्रिया को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
9वीं कक्षा में सभी वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क सायकल -
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए अग्रवाल ने कहा कि अब 9वीं के सभी वर्ग के बालक-बालिकाओं को उच्च गुणवत्ता के सायकल निःशुल्क वितरित किए जाएंगे तथा स्कूलों में एयर-पम्प की व्यवस्था भी की जाएगी। अग्रवाल ने अधिकारियों को 12वीं तक के प्रत्येक विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ निःशुल्क पाठ्य पुस्तक भी देने की तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल के निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो, सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरे हों। इस बैठक में मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत अनुसूचित जाति जनजाति के मेधावी छात्रों नियमित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट स्थान पर प्रोत्साहन राशि 15 हजार रूपए से बढ़ा कर 25 हजार रूपए करने का निर्णय भी लिया गया।
मेरिट के आधार पर शिक्षकों की होगी पोस्टिंग -
मंत्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अब राज्य में सीए, सीएस, बैंकिंग, रेलवे के साथ-साथ सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्ता पूर्ण निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था होगी। हम सैनिक स्कूल को बढ़ावा देंगे जिससे शिक्षा एवं रोजगार में विस्तार हो सके। शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिया कि नई नियुक्तियों में ध्यान दे कि शिक्षकों की पोस्टिंग मेरिट के आधार पर आस-पास के जिले में ही हो, जिससे वे पूरी दक्षता के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर सकें। साथ ही हर महीने सभी अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन निश्चित अवधि में प्राप्त हो।
राज्य के पूर्व स्थापित 100 कॉलेजों में अंग्रेजी माध्यम के सेक्शन खोलने की कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश
उच्च शिक्षा विभाग के समीक्षा बैठक लेते हुए अग्रवाल ने अधिकारियों को कार्यों में तीव्रता लाने के स्पष्ट निर्देश दिए और कहा कि किसी भी फाइल को अधिकारी अपने पास 7 दिन से अधिक न रोकें, ऐसा होने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। अग्रवाल ने रिक्त पदों के लिए भी 7 दिवसों के भीतर भर्ती नियम बनाने और विभागों को जल्द सेटअप रिवीजन करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि पदोन्नति, भर्ती, नियुक्ति, ट्रांसफर और सेटअप सब निर्धारित समय-सीमा के भीतर हो जाए। अग्रवाल ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विश्वविद्यायलों के ग्रैडिंग सुधारने, रिक्त पदों को भरने, कॉमर्स और विज्ञान संकाय को बढ़ावा देने की भी बात कही। साथ ही महाविद्यालयों में बीएससी पाठ्यक्रम में कृषि विज्ञान को सम्मिलित करने की तैयारी के निर्देश दिए। कॉलेजों में सामान्य शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, नैतिक व आध्यात्मिक शिक्षा को भी बढ़ावा देने पर जोर दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएसआर के तहत कॉलेजों के लिए फंड जुटाएं और बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास करें। धन के अभाव में जो विद्यार्थी कॉलेज नहीं आ पाते हैं उन्हें सरकार बस का किराया या पास उपलब्ध कराने की तैयारी के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
अवैध शराब बेचने वाले आरोपी गिरफ्तार........
रायपुर । रायपुर की सिलतरा चौकी पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजकुमार टंडन के कब्जे से 63 पौवा देशी-अंग्रजी शराब बरामद कर जब्त की गई है।
दरअसल 3 जनवरी को चौकी सिलतरा थाना धरसींवा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सिलतरा स्थित ग्राम नेउरडीह आंगन आडिल पारा पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर देखने पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार टंडन निवासी धरसींवा रायपुर बताया। शराब बिक्री करने के संबंध में राजकुमार टंडन से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी राजकुमार टंडन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 63 पौवा देशी/अंग्रजी शराब एवं बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 7,500/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 08/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी
राजकुमार टंडन पिता स्व. घासीराम टंडन उम्र 45 साल निवासी आडिल पारा ग्राम नेउरडीह थाना धरसीवा जिला रायपुर।
अष्टमी तिथि पर दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आदिनाथ भगवान का अभिषेक
रायपुर । आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड में 5 जनवरी, तिथि पौष कृष्ण अष्टमी, वीर निर्माण संवत 2250 वृहस्पतिवार को प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का रजत कलश से अभिषेक किया गया। ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि प्रत्येक माह पड़ने वाली अष्टमी एवं चतुर्दशी का दिन विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है। अष्टमी एवं चतुर्दशी के दिन सभी दिगंबर जैन मंदिरों में विशेष पूजन अनुष्ठान विधान आदि का आयोजन किया जाता है।
राजधानी के बड़ा दिगंबर जैन मंदिर मालवीय रोड में भी इन दिनों विशेष अभिषेक शांति धारा पूजन किया जाता है। जिसमे आज बड़े मंदिर में प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का रजत कलशों से अभिषेक उपरांत रिद्धि सिद्धि प्रदाता चमत्कारी वृहद शांति धारा का वाचन सुरेश मोदी द्वारा किया गया। आज की रिद्धि सिद्धि प्रदाता चमत्कारिक शांति धारा करने का सौभाग्य संजय जैन सतना प्रेमी परिवार को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओं ने की श्रीजी की संगीतमय मंगल आरती की सभी से अष्टद्रव्यों से पूजन कर महाअर्घ चढ़ाया। अंत में विसर्जन पाठ कर विसर्जन किया। इस अवसर आज ट्रस्ट कमेटी के ट्रस्टी संजय जैन सतना उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू प्रवीण जैन,सुरेश मोदी, बंटी जैन,प्रणीत जैन,सुजीत जैन,किशोर जैन कृष जैन एवं बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं।
श्रीमती चंपा देवी इंदिरा दैवी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट (ट्रस्टी श्री कमलेश जैन) रायपुर को मानव सेवा एवं समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मनित
महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी
पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा
रायपुर : राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होगें। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रूपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। महतारी वंदन योजना अंतर्गत 5 फरवरी 2024 को ऑनलाईन व ऑफ लाईन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ होगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 हैं। अनन्तिम सूची 21 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी। अनन्तिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च 2024 को होगा एवं स्वीकृति पत्र 5 मार्च 2024 को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च 2024 को किया जाएगा।
महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए स्व सत्यापित स्वयं की पासपोर्ट साईज फोटो, स्थानीय निवासी के संबंध में निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज, स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड, यदि हो तो स्वयं का एवं पति का पैन कार्ड, विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी, वार्ड, ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकसूची या स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। पात्र हितग्राही का बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा स्व-घोषणा पत्र, शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टलhttps://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत सचिव (ग्राम प्रभारी), बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के लॉगिन आईडी से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी। आवेदन प्रपत्र ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में उपलब्ध होंगे। प्राप्त आवेदनों की प्रविष्टि ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में कैम्प प्रभारी द्वारा ऑनलाईन की जाएगी। प्रत्येक आवेदन की प्री प्रिंटेड पावती दी जाएगी, यह पावती पोर्टल एप से सीधे एसएमएस द्वारा भी हितग्राही को प्राप्त होगी। निर्धारित तिथि तक आवेदन प्राप्त होने के पश्चात अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
आपत्तियों को प्राप्त एवं आपत्ति निराकरण समितियों द्वारा आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार एवं परियोजना अधिकारी की समिति होगी। नगरीय क्षेत्रों हेतु तहसीलदार, सीएमओ एवं परियोजना अधिकारी की समिति होगी। नगर निगम क्षेत्र हेतु आयुक्त नगर निगम अथवा उनके प्रतिनिधि व परियोजना अधिकारी, शहरी विकास प्राधिकरण एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी की समिति होगी। आपत्तियों का निराकरण पश्चात अंतिम सूची जारी किया जाएगा। अपात्र हितग्राहियों की पृथक सूची भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। पात्र हितग्राही को स्वीकृति पत्र ग्राम सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा जारी किया जाएगा। यह सूची पोर्टल पर प्रदर्शित भी होगी। हितग्राही को राशि का भुगतान पात्र हितग्राही को राशि का भुगतान उनके आधार लिंक्ड डीबीटी आधारित बैंक खाते में किया जाएगा। आपत्ति निराकरण समिति द्वारा भविष्य में हितग्राही के संबंध में कोई आपत्ति प्राप्त होती है, तो उसकी जांच की जाएगी। जांच में अपात्र होने की दशा में संबंधित हितग्राही का नाम सूची से विलोपन की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान की गयी राशि की वसूली की कार्रवाई किया जाएगा। मृतक हितग्राहियों के नाम भी समय-समय पर जानकारी प्राप्त होने पर सत्यापन पश्चात अंतिम सूची से विलोपित किया जाएगा। नाम विलोपन की कार्रवाई ग्राम पंचायत सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा किया जाएगा।
राज्य स्तर पर समीक्षा एवं निगरानी हेतु संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग में राज्य निगरानी एवं क्रियान्वयन प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा। जिला स्तर पर समीक्षा एवं निगरानी के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अथवा उनके प्रतिनिधि तथा जिला ई-गवर्नेंस मैनेजर सदस्य होंगे तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सदस्य सचिव रहेंगे, योजना के सघन क्रियान्वयन हेतु सतत समीक्षा करेगी। राज्य स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग नोडल विभाग रहेगी। जिला में जिला कलेक्टर नोडल अधिकारी होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा शहरी क्षेत्रों के लिए आयुक्त व मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगरीय निकाय सहायक नोडल अधिकारी होंगे। योजना का क्रियान्वयन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय निकायों के सहयोग से किया जाएगा। हितग्राहियों के चिन्हांकन, सत्यापन एवं भुगतान की स्वीकृति हेतु ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा नगर निगम क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम तथा नगर पालिका एवं नगर परिषद क्षेत्र हेतु संबंधित सीएमओ नगरीय निकाय एवं परियोजना अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी संयुक्त रूप से सक्षम अधिकारी होंगे।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा में लगभग 53.74 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे
रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आज प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (RAEO23) पूर्वान्ह 10.00 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा में लगभग 53.74 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
व्यापम अध्यक्ष श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन के लिए व्यापम के अधिकारियों-कर्मचारियों, परीक्षा कार्य में लगे हुए समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही इस्तीफे का दौर शुरू, बघेल के बाद महाधिवक्ता सतीश वर्मा, शिक्षा सचिव आलोक शुक्ला ने किया रिजाइन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही नई सरकार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। रायपुर से दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इधर, कांग्रेस के सत्ता से बाहर होते ही इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद महाधिवक्ता सतीश वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के छह ओएसडी को भी हटा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डा आलोक शुक्ला ने भी इस्तीफा दे दिया है। आलोक शुक्ला रिटायर्ड होने के बाद संविदा के तौर पर पद संभाल रहे थे। उन्होंने इस्तीफा देने के पीछे अपना व्यक्तिगत कारण बताया है। इसके साथ ही आलोक शुक्ला ने देवेन्द्रनगर स्थित आफिसर्स कालोनी में आवास खाली कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय कुछ और लोग भी इस्तीफा दे सकते हैं।
बतादें कि छत्तीसगढ़ चुनाव नतीजों में हार के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार की रात साढ़े नौ बजे राजभवन पहुंचे। जहां उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। बाद में उन्होंने मीडिया से कहा कि वे जनादेश का सम्मान करते हैं। पार्टी सकारात्मक विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाएगी। चुनाव परिणामों की समीक्षा की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में अब नए सीएम के नाम का इंतजार, रमन सिंह ने किया बड़ा खुलासा...
छत्तीसगढ़ में तीन दिसंबर को चुनावी नतीजे आ गए. भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में वापसी की है. प्रदेश में बीजेपी को 55 सीटें तो कांग्रेस को 35 सीटों पर जीत हासिल हुई है. इसके साथ प्रदेश की जनता ने राज्य का भविष्य अगले पांच सालों के लिए बीजेपी को सौंप दिया है. प्रदेश के बीजेपी नेता खुश हैं. वहीं नतीजों के बाद ये सवाल भी पूछा जाने लगा है कि प्रदेश में बीजेपी सीएम किसे बनाएगी. इस पर रमन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सीएम कौन बनेगा इसका फैसला पार्टी करेगी.
रमन सिंह ने कहा कि जो भ्रष्टचार कांग्रेस राज में हुआ है, उसकी जांच की जाएगी. दो तीन दिन में विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. राज्य में पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी मुझे देगी वो पूरी करूंगा. जो पार्टी की प्रक्रिया है विधायक दल का नेता चुनने की वो दो तीन दिन में पूरी हो जाएगी और ज्यादा समय सरकार बनाने में नहीं लगेगा. कांग्रेस के वक्त जो भी भ्रष्टाचार हुआ है उसकी जांच सरकार बनने के बाद की जाएगी. कांग्रेस के कुशासन का अंत हुआ है. उन्होंने कहा कि किसानों को पहले भी बीजेपी ने प्राथमिकता दी और देते रहेंगे. डबल इंजन सरकार आने के बाद राज्य के विकास के कामों में तेजी आएगी.
टीएस बाबा ने हार के बाद किया ये ट्वीट
रायपुर । टीएस सिंहदेव ने हार के बाद ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर में लिखा, छत्तीसगढ़ और अंबिकापुर की जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं।
विचारधारा, परिवर्तन और प्रगति का यह संघर्ष निरंतर चलता रहेगा। अंबिकापुर वासियों के साथ रिश्ता अटूट है, आपके स्नेह के लिए सदैव धन्यवाद। आपके हक़ की आवाज़ उठाने के लिए हमेशा की तरह आगे भी समर्पित रहूंगा।
बता दें कि टीएस सिंहदेव महज 94 मतों से चुनाव हार गए हैं। भाजपा के राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव को महज 94 वोटों से मात दी है। बता दें कि सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। संभाग की 14 की 14 सीट कांग्रेस के हाथ से जा चुकी हैं।
बीजेपी दफ्तर पहुंचे नवनिर्वाचित विधायक....
रायपुर । प्रदेश भाजपा कार्यालय ठाकरे परिसर मे नव निर्वाचित विधायक पर पहुंचने लगे हैं। वहां मौजूद नेता कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर अभिवादन करते रहे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया के प्रतिनिधियों को मिठाई खिलाई।
बता दें कि तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व आगामी लोकसभा चुनाव पर नजर रखते हुए तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों का नाम तय करेगा। सोशल इंजीनियरिंग और जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए दो उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति पर भी विचार किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ : नतीजों ने चौंकाया... कोई 67 हजार वोटों से जीता...तो कोई सिर्फ 16 वोटों से हारा... डिप्टी सीएम का क्या रहा स्कोर...देखें ये आंकड़ा....
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : नतीजों ने चौंकाया... कोई 67 हजार वोटों से जीता...तो कोई सिर्फ 16 वोटों से हारा... डिप्टी सीएम का क्या रहा स्कोर...देखें ये आंकड़ा....
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के स्पष्ट रूझान तो रविवार दोपहर से दिखाई देने लगे थे और शाम तक सारी स्थितियां स्पष्ट हो चली थी। यानी तय हो गया कि अब 54 सीटों के साथ भाजपा सरकार बनाने वाली है। चुनाव परिणामों में कई नतीजे तो ऐसे रहे जो काफी चौंकाने वाले थे।
बात करें रायपुर दक्षिण की तो यहां सबसे ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल रायपुर आठवीं बार विधायक बने है. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार को सर्वाधिक 67,719 मतों से हराया है। बृजमोहन अग्रवाल ने 1,09,263 मत हासिल किए और कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को 67,919 मतों के अंतर से हराया। महंत को 41,544 मत मिले।
सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले दूसरे नंबर के विधायक रायगढ़ सीट से ओपी चौधरी हंै। उन्होंने 64,443 मतों से जीत हासिल की है. राज्य में इस चुनाव में अन्य उम्मीदवारों की तुलना में बीजेपी के विजय शर्मा को सबसे अधिक 1,44,257 वोट मिले हैं. विजय शर्मा ने कवर्धा सीट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मंत्री मोहम्मद अकबर को 39,592 वोटों के अंतर से हराया है।
कांकेर सीट पर बीजेपी के आशाराम नेताम ने कांग्रेस उम्मीदवार शंकर ध्रुवा के खिलाफ सबसे कम 16 वोटों के अंतर से चुनाव जीता है। पहली बार विधायक चुने गए नेताम को कुल 67,980 वोट मिले जबकि ध्रुवा को 67,964 वोट मिले।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उपमुख्यमंत्री सिंहदेव भी अंबिकापुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राजेश अग्रवाल से 94 वोटों के मामूली अंतर से हार गए.
छत्तीसगढ़ एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र... जहां एक सरपंच ने विधायक और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को 15563 वोटो से हराया....
15563 मतों से भाजपा प्रत्याशी इन्द्रकुमार साहू की जीत हुई