छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा
केदार कश्यप ने शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित
दंतेवाड़ा । गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने शहीद परिवारों को भेंट करते हुए शॉल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित करने के साथ-साथ उनके द्वारा इस दौरान जिले में उत्कृष्ट दायित्व एवं कार्य निर्वहन करने वाले 45 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
झांकियों में वन विभाग को प्रथम और शिक्षा एवं आदिवासी विभाग को मिला द्वितीय, तृतीय स्थान
मार्च पास्ट में जिला महिला पुलिस बल रहा अव्वल
दंतेवाड़ा । गणतंत्र दिवस के अवसर पर दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में विभागों के द्वारा प्रदर्षित झांकियों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ’’निक्षय निरामय’’ के तहत छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान थीम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ’’जल ही जीवन है’’,
आदिवासी विकास विभाग बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर ’’दंतेवाड़ा फागुन मडई ’’, महिला बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह की रोकथाम, पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु संगणना, शिक्षा विभाग द्वारा उल्लास अभियान, और वन विभाग द्वारा वन एवं पषु संरक्षण पर आधारित नयनाभिराम झांकियां प्रदर्शित की गयी। इस प्रकार इनमें उत्कृष्ट झांकियों को पुरस्कृत करने के क्रम में वन विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिला। जबकि शिक्षा विभाग की झांकी को दूसरा तथा आदिवासी विकास विभाग की झांकी को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित मार्च पास्ट में जिला महिला पुलिस बल प्रथम स्थान पर रहा जबकि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दंतेवाड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं जिला पुलिस पुरूष बल को तृतीय पुरस्कार मिला। इसके साथ ही शस्त्र रहित मार्च पास्ट में एनसीसी‘‘ को प्रथम पुरस्कार, ‘‘नगर सैनिक दंतेवाड़ा‘‘को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
अबूझमाड़ के बच्चों मलखंब विधा के हैरतअंगेज प्रदर्शन से लोग हुए मंत्रमुग्ध
आस्था विद्या मंदिर के छात्रों के घुड़सवारी प्रदर्शन रहा आकर्षण का केन्द्र
दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह छात्र-छात्राओं के बहुरंगी मनमोहक सामूहिक लोक नृत्यों एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रदर्शन ने आज संपन्न हुए गणतंत्र दिवस समारोह में चार चांद लगा दिए। इस क्रम में संस्कृति एवं एकता का समावेश रहा। समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं लोकगीतों से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
गायत्री विद्या मंदिर ’’जय तू जय तू भारतम’’, आदर्श विद्यालय ’’सेवा जोहार’’ (लोकगीत), कन्या शिक्षा परिसर पातररास ’’दुनिया वाले जाने हम ता’’, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय ’’एकलव्य और दोणाचार्य’’, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल गीदम जावंगा ’’जय हो’’, सक्षम विद्यालय जावंगा ’’ऐसा जादू है मेरे बस्तर में’’ तथा प्री मैट्रिक बालक एवं कन्या छात्रावास ’’आदिवासी जंगल रखवाला’’ के भाव नृत्य प्रदर्शन की आकर्षक प्रस्तुतियां ने दर्शकों की खूब तालियां बंटोरी।
अबूझमाड़ के बच्चों मलखंब विधा एवं सक्षम के बच्चों के हैरतअंगेज प्रदर्शन से लोग हुए मंत्रमुग्ध
गणतंत्र दिवस पर हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में समारोह मुख्य आकर्षण अबूझमाड़ स्पोर्ट अकॅडमी नारायणपुर के बच्चों द्वारा मलखंब विधा एवं सक्षम विद्यालय के बच्चों का घुड़सवारी का शानदार प्रदर्शन रहा। विशेष तौर पर मलखंब विधा में बच्चों ने मलखंब स्तंभ पर अदभूत कला बाजियां तथा गीत संगीत पर शारीरिक व्यायाम में संतुलन तथा कौशल का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया जो उपस्थित दर्शक लंबे समय तक याद रखेगें। गौरतलब है कि नारायणपुर के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ के इन बच्चों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद मलखंभ जैसे पारंपरिक खेल में निपुणता हासिल की है। इन बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक भी जीते हैं।
उनका समर्पण और कठिन परिश्रम न केवल क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है, बल्कि अन्य बच्चों को भी प्रेरित कर रहा है। इसके अलावा कार्यक्रम में दंतेवाड़ा जिले के विशेष संस्था सक्षम विद्यालय के बच्चों ने घुड़सवारी का शानदार प्रदर्शन कर लोगों का अचभिंत लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने कुशल अश्व संचालन, प्रशिक्षण और आत्मविश्वास के साथ घुड़सवारी करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनके इस प्रदर्शन की भरपूर सराहना हुई और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मैदान गूंज उठा। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केदार कश्यप ने मलखंभ और घुड़सवारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शील्ड और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि ये प्रतिभाएं भविष्य में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। इस प्रकार, गणतंत्र दिवस समारोह ने क्षेत्रीय प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया, जिससे स्थानीय खेल और संस्कृति को बढ़ावा मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केदार कश्यप के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
इसके तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पातररास का प्रथम स्थान तथा आदर्श विद्यालय दंतेवाड़ा द्वितीय स्थान पर रहे वहीं कस्तूरबा आवासीय विद्यालय दंतेवाड़ा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा अबूझमाड़ जिला नारायणपुर के बच्चों और सक्षम विद्यालय के घुड़सवार बच्चों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में संपन्न हुआ गणतंत्र दिवस
दंतेवाड़ा । गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय के स्थान हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने हायर सेकण्डरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी तथा पुलिस अधीक्षक गौरव राय के साथ ली गयी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन एवं गुब्बारे एवं शान्ति के प्रतीक कबूतर आकाश में छोड़े गये।
इस दौरान रस्मी परेड में शामिल सशस्त्र बल की टुकड़ियों ने तीन बार हर्ष सूचक फायर कर राष्ट्रीय तिरंगे तथा मुख्य अतिथि को राष्ट्रगान की धुन बजाई गयी। मार्च पास्ट में शामिल टुकड़ियों में शामिल छ.ग सशस्त्र बल दन्तेवाड़ा, जिला पुलिस बल दन्तेवाड़ा, जिला महिला पुलिस बल दंतेवाड़ा, नगर सैनिक दन्तेवाड़ा, एनसीसी सीनियर डिवीजन दल के साथ ही आस्था विद्या मंदिर जावंगा की बैंड पार्टी के राष्ट्र धुन पर कदम से कदम मिलाकर आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि केदार कश्यप ने मार्च पास्ट के पश्चात परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता, डीआईजी कमलोचन कश्यप, वनमंडलाधिकारी सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, न्यायालय के अधिकारी सहित क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधि और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक, महिलाएं और बड़ी संख्या में शालेय छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक स्व भीमा मंडावी की बेटी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
दंतेवाड़ा । पूर्व भाजपा विधायक स्व भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने आत्महत्या कर ली। दीपा कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन देहरादून में उन्होंने यह कदम उठाया। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दीपा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी की बेटी थीं। घटना की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा स्थित सरकारी निवास में मातम छा गया है। गौरतलब है कि 19 अप्रैल 2019 को दंतेवाड़ा विधायक रहते हुए भीमा मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया था, जिसमें उनकी जान चली गई थी। यह हमला श्यामगिरि में हुआ था, जब वे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने जा रहे थे। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
सेक्टर अधिकारियों को मिली मतदान प्रक्रिया की जानकारी
दंतेवाड़ा । नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु संयुक्त जिला कार्यालय के तृतीय-तल सभा कक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मूलचंद चोपड़ा की अध्यक्षता में सेक्टर अधिकारियों (नगरीय, पंचायत स्तर) की बैठक आयोजित कर उन्हें नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2025 संबंधी बेसिक जानकारियां दी गई।
बैठक में उन्हें निर्वाचन की प्रारंभिक तैयारी से निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक अपने सेक्टर के चुनाव प्रबंधन के लिए सेक्टर अधिकारी की जिम्मेदारी के तहत बताया गया कि जिले के अंतर्गत आने वाले नगरीय, पंचायत स्तरों में स्थित मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन कार्य सुव्यस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके। इसके पर्यवेक्षण के लिए सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। चूंकि नगरीय निकाय अंतर्गत अध्यक्ष एवं पार्षद तथा पंचायत स्तर पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, पंच एवं सरपंच हेतु निर्वाचन होना है। इसके लिए मतदान केन्द्र पर मौजूद मूलभूत सुविधाओं यथा-पानी, विद्युत व्यवस्था, पहुंच मार्ग, छाया, रैम्प, प्रसाधन, मोबाइल नेटवर्क इत्यादि की जानकारी सेक्टर अधिकारियों को परिशिष्ट-एक (सेक्टर भ्रमण के उपरांत प्रतिवेदन का प्रारूप प्रपत्र-1) में दिया जाना है।
सेक्टर अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि सेक्टर के लिए जो नक्शा बनाया गया है वह सही है अर्थात् मतदान केन्द्र तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसके साथ ही वे अवैध वाहनों के संचालन पर नजर रखने के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे। ऐसे अधिकारी जो जिले में हालिया स्थानांतरण पर आए है वे अपने सेक्टर का भ्रमण अवश्य करें। सेक्टर अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मतदान केन्द्रों तक मतदान दल बिना किसी व्यवधान के पहुंचे तथा मतदान दल के पास मतदान से संबंधित सम्पूर्ण सामग्री हो, साथ ही पुलिस बल के मतदान केन्द्र पर पहुंच जाने जैसी समस्त जानकारी संतुष्टि पश्चात् नियंत्रण कक्ष को भेजा जाएगा।
जवानों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मार्चपास्ट में लिया हिस्सा
गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ ’’फाइनल रिहर्सल
दंतेवाड़ा । जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खेल मैदान में 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को हुई। जिसमें जवानों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मार्चपास्ट में भाग लिया। इस दौरान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और वहीं मार्चपास्ट प्रस्तुत करने वाले परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इसके अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों सहित छत्तीसगढ़ी गीत पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
इस दौरान जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने मुख्य समारोह हेतु की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इस मौके पर डीआईजी कमलोचन कश्यप, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, एडिशनल एसपी स्मृतिक राजनाला, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.बर्मन सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
गौरतलब है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नगर के हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा। इस मुख्य समारोह में वन एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में सीआरपीएफ, 9 वीं बटालियन, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, नगर सैनिक, सीनियर एवं जूनियर डिवीजन एन.सी.सी.,स्काउट व गाइड के दल आस्था विद्या मंदिर जावंगा की बैंड पार्टी के देशभक्ति धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन करंगे। इस वर्ष 26 जनवरी में मुख्य आकर्षण का केंद्र आस्था विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा घुड़सवारी तथा नारायणपुर के बच्चों के द्वारा मलखंभ का प्रदर्शन भी रहेगा।
आम निर्वाचन : नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी और अन्य अधिकारी, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
दंतेवाड़ा । नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 हेतु निर्वाचन व्यय के संबंध में संयुक्त जिला कार्यालय के भू-तल सभा कक्ष में व्यय नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी और अन्य अधिकारी, कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर्स आलोक सोनवाने एवं माधव राव रेड्डी के द्वारा प्रशिक्षण प्रदाय किया गया।
बैठक में जानकारी दी गई कि सभी राजनैतिक दलों को निर्वाचन व्यय हेतु प्रस्तावित अधिकतम सीमा 50 हजार जनसंख्या से ऊपर वाले नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हेतु निर्वाचन व्यय की सीमा 10 लाख रूपये एवं 50 हजार से कम जनसंख्या वाले नगरीय निकाय के अध्यक्ष हेतु 8 लाख रू. तथा नगर पंचायत अध्यक्ष हेतु निर्वाचन व्यय हेतु प्रस्तावित अधिकतम सीमा 6 लाख रू. तय की गई है। जबकि पार्षद पद के लिए व्यय की सीमा निर्धारित नहीं है।
बैठक में यह भी बताया गया कि नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के निर्वाचन में प्रत्येक अभ्यर्थी का यह दायित्व है कि वह राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विहित अनुसार निर्वाचन में हुए समस्त व्यय का पृथक और सही लेखा विशिष्टियों के साथ रखेगा तथा निर्वाचन की तारीख से तीस दिन के अंदर अपने निर्वाचन का व्यय लेखा राज्य निर्वाचन आयोग को अधिसूचित अधिकारी के पास दाखिल करेगा। अध्यक्ष पद के प्रत्येक अभ्यर्थी को प्रतिदिन किए जाने वाले व्यय का लेख रजिस्टर प्रोफार्मा-क में रखना होगा, जो अभ्यर्थी को रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा प्रदाय किया जावेगा।
अभ्यर्थी द्वारा नाम-निर्देशन प्रस्तुत करने के पूर्व अनिवार्यतः एक बैंक खाता खोला जाएगा। जिससे ही निर्वाचन व्यय संबंधी समस्त प्राप्तियां एवं व्यय भी उसी खाते से किए जावेगा। अभ्यर्थी या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा दिन-प्रतिदिन का व्यय लेखा संबंधित व्हाउचरों एवं देयकों के साथ नाम वापसी हेतु निर्धारित अंतिम तिथि एवं मतदान तिथि के बीच अनिवार्यतः दो बार निर्वाचन व्यय संपरीक्षक द्वारा निर्धारित जांच हेतु प्रस्तुत करने होंगे। निर्वाचन परिणाम घोषणा के पश्चात् तीस दिनों के भीतर निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को निर्वाचन व्ययों का सार- प्रोफार्मा-ख में मय शपथ-पत्र (प्रोफार्मा-ग) जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सभी निर्वाचन व्यय संपरीक्षक को एक लिपिक डाटा एण्ट्री ऑपरेटर (कंप्यूटर सहित) उपलब्ध कराया जावेगा। निर्वाचन व्यय संपरीक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण में कार्य करेगें।
कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा, मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और अन्य व्यवस्था की ली जानकारी
दंतेवाड़ा । कलेक्टर व् जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने नगरीय निकाय त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2024-25 के परिप्रेक्ष्य में जिले के ग्राम बालूद, चितालूर, पोन्दुम पंचायत तथा अन्य नगरीय निकायों के मतदान केंद्रों में मतदान केन्द्र का जायजा लेते हुए मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिये मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, रैंप, रोशनी और छाया उपलब्धता और सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। कलेक्टर ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हों ताकि मतदान प्रक्रिया सुगम और निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।
इसके साथ ही कलेक्टर ने यहां महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य विकास योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इनका समुचित लाभ उठा सकें। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
6 वार्डो का नामांकन पत्र लिया किसी एक वार्ड से लड़ेंगे पार्षद का चुनाव।
खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से की सौजन्य भेंट एवं श्रमिक हित के कार्यों पर चर्चा
किरंदुल. खदान मजदूर संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, राजेंद्र यादव, बसंत जांगड़े, दानेश्वर जोशी, लिशान्त सिंह, सूरमा, सुधा, मिथुन द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव से उनके निवास पर जाकर सौजन्य भेंट किया गया तथा भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के सदस्यों का परिचय एवं संगठन के बारे में सारगर्भित परिचर्चा की गई।
श्रम संघ पदाधिकारियों के द्वारा श्रमिकों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा तत्काल ही एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक से दूरभाष पर चर्चा की गई तथा शीघ्र ही मुख्यालय एवं परियोजना कार्यालय में मुलाकात कर परस्पर परिचर्चा के माध्यम से समस्याओं के निराकरण करने हेतु अवगत कराया गया। खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल की ओर से इस त्वरित कार्रवाई हेतु प्रदेशाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया गया।
मुख्य महाप्रबंधक संजीव शाही ने हरी झंडी दिखाकर किया दौड़ का शुभारंभ
किरंदुल। 76 वीं गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लौहनगरी में एनएमडीसी लिमिटेड बैलाडीला आयरन ओर माइन किरन्दुल कॉम्प्लेक्स क्रीड़ा सलाहकार समिति द्वारा 05 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन कराया गया। नगर के फुटबॉल ग्राउंड से यह मैराथन दौड़ का शुभारंभ एनएमडीसी परियोजना की मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौड़ में किरंदुल एवं किरंदुल के आसपास के क्षेत्र से लगभग 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
डी ए वीं पब्लिक स्कूल किरंदुल में स्काउट - गाइड व रेंजर इकाई द्वारा एक दिवसीय रात्रि शिविर का हुआ आयोजन ।
किरंदुल। लौह नगरी किरंदुल की डी ए वी पब्लिक स्कूल में स्काउट - गाइड व रेंजर इकाई द्वारा एक दिवसीय रात्रि शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 69 बच्चों ने भाग लिया रेंजर लीडर तृप्ति श्रीवास्तव व स्काउट कैप्टन नारायण प्रसाद सर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बच्चों ने ध्वजारोहण करने के बाद टैंट का निर्माण किया, खाने की व्यवस्था की, शाम को कैंप फायर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति बच्चों द्वारा की गई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर *कल्याण योजना का शुभारंभ.
योजनांतर्गत प्रदेश के 05 लाख 62 हजार हितग्राहियों को मिलेगा लाभ
श्रमिक संगठन इंटक यूनियन ने सुपर बाज़ार के अव्यवस्थित संचालन को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
"प्रकाश विद्यालय किरंदुल ने अपना 58 वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया"
"प्रकाश विद्यालय किरंदुल ने अपना 58 वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया"
मरीजों के उपचार-सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही : कलेक्टर
कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया मुआयना, दिए निर्देश
दंतेवाड़ा । मुख्यालय के जिला चिकित्सालय में प्रशासनिक एवं चिकित्सा व्यवस्था और मरीजों के सुविधाओं में कसावट लाने के लिए जिला प्रशासन की मुस्तैद कार्यवाहियां जारी है। उल्लेखनीय है कि इस क्रम में जिला चिकित्सालय में नये ओपीडी कक्ष का उन्नयन, सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग, नेत्र परीक्षण वार्ड का निर्माण, जन औषधीय केन्द्र का संचालन, रिसेप्शन कक्ष, गायनाकोलॉजिस्ट वार्ड, हर्बल गार्डन का निर्माण जैसे अन्य विभिन्न निर्माण कार्यो को नया रूप दिया जा रहा है। इसके तहत कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा बुधवार को जिला चिकित्सालय का औचक मुआयना किया गया।
इस दौरान उन्होंने यहां प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड, ओपीडी कक्ष, निर्माणाधीन नेत्र परीक्षण वार्ड, वीआईपी कक्ष, 6 बिस्तरीय अतिरिक्त वार्ड, नाली निर्माण, का निरीक्षण करने के साथ ही चिकित्सालय में हो रहे सभी निर्माण एवं उन्नयन कार्यों का निरीक्षण कर उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में फिर चाहे वह फिर मरीजों को दी जाने वाली उपचार सुविधा हो, अथवा दवाईयों की उपलब्धता हो अथवा प्रशासनिक प्रबंधन हो, इसमें किसी का समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी प्रकार की ढील अथवा कोताही के लिए जिम्मेदारी तय होगी।
इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सालय के प्रसाधन कक्षों का निरीक्षण करते हुए निरन्तर साफ सफाई करने तथा कमजोर दरवाजों और खिड़कियों को भी बदलने को कहा। इस निरीक्षण में उन्होंने चिकित्सकों से आपातकालीन दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. अजय राम टेके सिविल सर्जन डॉ. अभय तोमर सहित अन्य चिकित्सक, कर्मचारी उपस्थित थे।