छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

अवैध रूप से धन अर्जित करने के लालच में मध्य प्रदेश से शराब लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने वाला छोटा शराब तस्कर गिरफ्तार

 कवर्धा-- अवैध रूप से धन अर्जित करने के लालच में मध्य प्रदेश से शराब लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने वाला छोटा शराब तस्कर गिरफ्तार l                                 

    जिला आबकारी अधिकारी अजय ध्रुव से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि कुकदूर थाना अंतर्गत ग्राम अमीदा में मानसिंह बैगा के निवास पर मध्य प्रदेश निर्मित शराब विक्रय हेतु रखा गया है और वहां से शराब की बिक्री की जा रही है श्री ध्रुव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आबकारी निरीक्षक श्री बक्शी के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम को ग्राम अमीदा में दबिश देने का निर्देश दिया आबकारी विभाग की टीम ने स्थानीय व्यक्ति को ग्राहक बनाकर मानसिंह बैगा के निवास पर भेजा जहां आरोपी को अवैध शराब विक्रय करते पाया गया आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी के निवास पर दबिश देकर 24 नाग पाव देसी मदिरा प्लेन नान ड्यूटी पैड शराब बरामद किया गया मदिरा को मौके पर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की यथा संशोधित धारा 34 (1) ख, 36 के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया ।

आबकारी विभाग को गस्त के दौरान मुखबिर से यह भी सूचना मिली कि पंडरिया थाना अंतर्गत ग्राम झिंगरा डोंगरी से कापाद ह मार्ग पर कुछ व्यक्तियों द्वारा डबरी के किनारे अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है आबकारी विभाग की टीम के वहां पहुंचने पर सभी व्यक्ति वहां से अपना सामान छोड़कर फरार हो गए विभाग की टीम ने वहां 20 लीटर क्षमता वाली दो प्लास्टिक के डब्बे में कुल 40 लीटर महुआ शराब एवं 9 डब्बों में 180 किलोग्राम कच्ची शराब निर्माण योग्य लहन बरामद किया विभाग ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट 34 (2)59 (क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया !जिला आबकारी अधिकारी श्री अजय ध्रुव ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध धर पकड़ की कार्यवाही यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image