छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

आयुष्मान आरोग्य केंद्र में समिति की बैठकें कागज़ों पर

 आयुष्मान आरोग्य केंद्र में  समिति की बैठकें  कागज़ों पर

 

कवर्धा :- बोड़ला ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र अंतर्गत पीएचसी बैजलपुर के अधीन संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर – कोमो में जन आरोग्य समिति की बैठकों का आयोजन केवल कागजों पर किया जा रहा है। फोरम की खानापूर्ति के लिए महज़ चार लोगों को बुलाकर बैठक के नाम पर हस्ताक्षर करवाए जाते हैं, जबकि वास्तविक बैठक, चर्चा, एवं निर्णय की प्रक्रिया नदारद रहती है।
जन आरोग्य समिति का उद्देश्य सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी, योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा, और संस्था के वित्तीय संसाधनों का पारदर्शी एवं आवश्यकता के अनुसार उपयोग सुनिश्चित करना है। साथ ही, समिति को स्थानीय समुदाय की भागीदारी और स्वास्थ्य संबंधी निर्णयों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। लेकिन कोमो केंद्र में यह उद्देश्य पूरी तरह नदारत होता दिख रहा है।
सूत्रों की मानें तो हजारों-लाखों रुपए की राशि, जो समुदाय के स्वास्थ्य विकास पर खर्च होनी थी, वह बिना वास्तविक बैठक 
और पारदर्शिता के खर्च दर्शा दी जाती है। संबंधित रजिस्टरों में फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी कार्य योजनाएं दर्शाकर फाइलें पूर्ण कर दी जाती हैं
मामला जांच का विषय, प्रशासनिक हस्तक्षेप की ज़रूरत
इस प्रकार की कार्यशैली न केवल स्वास्थ्य योजनाओं की मूल भावना के खिलाफ है, बल्कि यह आर्थिक अनियमितता और जनहित की उपेक्षा को भी दर्शाती है। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग है कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave Your Comment

Click to reload image