छत्तीसगढ़ / मुंगेली

वरिष्ठ पत्रकार सुनील नार्गव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 रायपुर एम्स में चल रहा था उपचार, 22 मार्च को गृहग्राम नेवासपुर में अंतिम संस्कार


मुंगेली - मुंगेली क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार सुनील नार्गव का शनिवार 21 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में जारी था।

मिली जानकारी के अनुसार, उपचार के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पत्रकार जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

सुनील नार्गव अपने सरल स्वभाव, निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाज के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 22 मार्च को सुबह 10 बजे उनके गृह ग्राम नेवासपुर में किया जाएगा।

उनके निधन पर पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave Your Comment

Click to reload image