छत्तीसगढ़ / रायपुर

सिलतरा में मजदूरों की मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन साँकरा( धनेली)

 सिलतरा में मजदूरों की मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

साँकरा( धनेली)बंदना ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत मजदूरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ आवाज उठाई। दुर्गा प्रसाद बंजारे के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मजदूर संघ (इंटक) के ब्लॉक अध्यक्ष एवं हेमंत बंजारे ग्राम सांकरा पंच कोमल डहरिया पदाधिकारियों ने कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से 12 घंटे की ड्यूटी को घटाकर 8 घंटे करने की मांग की गई है। मजदूरों का कहना है कि लंबे समय तक काम करने से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए श्रम कानूनों के अनुसार 8 घंटे की ड्यूटी लागू की जाए।
इसके साथ ही मजदूरों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि कई स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का अभाव है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। प्रबंधन से हेलमेट, ग्लव्स, मास्क सहित अन्य सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई।
मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके वेतन से पीएफ और ईएसआई की राशि नही काटी जा रही है, लेकिन इसका सही तरीके से लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने पारदर्शिता के साथ पीएफ एवं ईएसआई की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की।
इसके अलावा मजदूरों ने कलेक्टर दर के अनुसार उचित मजदूरी देने की मांग भी रखी। उनका कहना है कि वर्तमान में उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आगे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image