छत्तीसगढ़ / रायपुर

बजरंग बली के जयकारों से गूंजा श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर

 1000 से अधिक लोगों ने एक साथ किया हनुमान चालीसा पाठ 

-- भजनों ने को झूमने पर किया मजबूर
-- अलग-अलग लय व धुन पर सुंदरकांड पाठ ने लोगों का मन मोहा
-- पालना झूला में विराजे हनुमान जी को देखने उमड़ी भीड़
रायपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव गुरुवार को चौबे कालोनी स्थित श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। प्रात: श्री बजरंग बली का अभिषेक, पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण किया गया। पूरे मंदिर परिसर जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। पूरे मंदिर परिसर को कोलकाता के मशहूर कलाकारों द्वारा आकर्षक फूलों से सजाया गया। 
संध्या 5.30 बजे भजन प्रवाहक सचिन गुप्ता एण्ड पार्टी द्वारा विभिन्न लय पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजनों की प्रस्तुति दी गई। एक से बढक़र एक सुंदर भजन प्रस्तुत किए। दुनिया चले ना श्रीराम के बिना, हे महावीर करो कल्याण, पवन सुख विनती, श्रीराम जानकी बैठे है मेरे सीने में, वीर हनुमाना अति बलवाना, मेरी झोपड़ी के भाग, जगन्नाथ-जगन्नाथ चकानैन-चकानैन, जय जय जय बजरंग बली जैसे दर्जनों भजनों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। संगीतमय चौपाईयों के जरिए विस्तार से सुंदरकांड पाठ का वर्णन किया। 
कार्यक्रम के आयोजक दीपक नरेश केडिया ने बताया कि गुलाब एवं गेंदा के फूलों की वर्षा की गई। बधाई उत्सव में ड्रायफूट्स व मुद्रा का वितरण सभी श्रद्धालुओं को किया गया। हनुमान जी की फूल माल्यार्पण, आरती व पूजा अर्चना की गई। संध्या 8 बजे एक साथ 1000 से अधिक लोगों ने संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया। रात्रि 8.30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमेें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन को सफल बनाने में श्री हनुमंत सेवा समिति के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
उल्लेखनीय रहे की श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में विगत 4 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को संध्या 7.30 बजे से संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाता है जिसमें लगभग 600 लोग उपस्थित रहते है। पूरा परिसर जय श्री हनुमान, जय श्री राम के नारों से गूंजता है।

Leave Your Comment

Click to reload image