छत्तीसगढ़ / रायपुर

सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर कांग्रेस का आंदोलन चेतावनी, 13 अप्रैल को कंपनी घेराव की घोषणा धरसींवा

 सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर कांग्रेस का आंदोलन चेतावनी, 13 अप्रैल को कंपनी घेराव की घोषणा

 
धरसींवा 
 सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित टॉपर वायर एंड फास्टनर्स कंपनी के खिलाफ मजदूर संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। रायपुर जिला मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दुर्घटना के बाद कर्मचारी के इलाज का खर्च अब तक भुगतान नहीं किया गया है, जिससे संबंधित लोगों पर आर्थिक और नौकरी का संकट खड़ा हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी में कार्यरत कर्मचारी प्रवीण कुमार मिश्रा का दुर्घटना के बाद इलाज गोंदवारा स्थित श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में पूर्व अनुबंध के तहत कराया गया था। आरोप है कि इलाज के बाद कंपनी द्वारा खर्च की राशि का भुगतान नहीं किया गया। इसके चलते अस्पताल के मार्केटिंग विभाग में कार्यरत मुक्ति नारायण त्रिपाठी पर हर्जाना भरने और नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा है।
मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में कंपनी प्रबंधन से कई बार टेलीफोन के माध्यम से संपर्क कर भुगतान करने का आग्रह किया गया, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है।
संगठन ने पत्र जारी कर कंपनी से अपील की है कि 10 अप्रैल 2026 तक अस्पताल का पूरा भुगतान कर मानवता का परिचय दें, ताकि संबंधित कर्मचारी को आर्थिक नुकसान और नौकरी संकट से बचाया जा सके।
घेराव और आंदोलन की चेतावनी
यदि निर्धारित तिथि तक भुगतान नहीं किया जाता है, तो मजदूर कांग्रेस ने आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी दी है। संगठन के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को कंपनी का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image