छत्तीसगढ़ / रायपुर

गरीब कन्याओं के विवाह में सरपंच की सराहनीय पहल, एलईडी टीवी व कूलर भेंट कर निभाया वादा धरसींवा

 गरीब कन्याओं के विवाह में सरपंच की सराहनीय पहल, एलईडी टीवी व कूलर भेंट कर निभाया वादा

धरसींवा 
धरसींवा विधानसभा  क्षेत्र अंतर्गत ग्राम  साँकरा में जनहित और सामाजिक संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए सरपंच रघुनाथ साहू ने अपनी चुनावी घोषणा को साकार रूप दिया। उन्होंने ग्राम की आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह अवसर पर एलईडी टीवी एवं कूलर भेंट कर न केवल उन्हें सम्मानित किया, बल्कि उनके नए जीवन की सुखद शुरुआत के लिए सहयोग भी प्रदान किया।
इस पहल से पूरे गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने सरपंच के इस कदम की जमकर सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। यह पहल न केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनी, बल्कि सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।
कार्यक्रम के दौरान उपसरपंच योगेश साहू सहित पंचायत के पंचगण—हेमंत बंजारे, कमलेश नौरंगे, टिकेंद्र धीवर, नोहर धीवर एवं लक्ष्मण डहरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।

Leave Your Comment

Click to reload image