छत्तीसगढ़ / रायपुर

गुमा मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा का आरोप: उद्योग के खिलाफ धरना केवल औपचारिकता

 गुमा मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा का आरोप: उद्योग के खिलाफ धरना केवल औपचारिकता

साँकरा/धनेली।
गुमा मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने भाजपा मंडल अध्यक्ष बोहरही मंडल हरिशंकर वर्मा और गिरोद के सरपंच प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित उद्योग के खिलाफ जो धरना-प्रदर्शन किए जा रहे हैं, वे केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं और जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
प्रमोद शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि धरना-प्रदर्शन के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है, जबकि वास्तविकता में ऐसा कुछ भी प्रभावी नजर नहीं आता। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल के दौरान गोदावरी उद्योग ने जरूरतमंदों की मदद में अहम भूमिका निभाई थी। उस समय प्रतिदिन लगभग धरसीवा ब्लॉक के सभी पंचायत  भोजन पैकेट गरीबों तक पहुंचाए जाते थे, जिससे कई लोगों को राहत मिली थी।
 गुमा मंडल सचिव दीनानाथ सायतोडे कहा कि ऐसे उद्योग, जिन्होंने संकट के समय समाज का साथ दिया, उनके खिलाफ बिना ठोस आधार के प्रदर्शन करना उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने मांग की कि यदि कोई मुद्दा है तो उसे गंभीरता से उठाया जाए और केवल दिखावे के लिए आंदोलन न किया जाए।
प्रमोद शर्मा के इन आरोपों के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और इस मामले पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image