आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा आयोजित इनट्यूशन प्रोग्राम का समापन
लोरमी - आर्ट ऑफ लिविंग परिवार लोरमी द्वारा आयोजित इनट्यूशन प्रोग्राम का समापन हुआ। खेल केंद्र लोरमी में आयोजित इस आयोजन में बच्चों ने योग, ध्यान, प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया के साथ इनट्यूशन प्रक्रिया सीखे और आज इनट्यूशन के माध्यम से बच्चे ब्लाइंडफोल्ड लगा करके कार्ड रीडिंग बुक रीड कर पा रहे हैं। नोट के नंबर, कलर बता पा रहे हैं। पिक्चर्स बता पा रहे हैं ।चेस , लूडो खेल पा रहे हैं पेरेंट्स के साथ एक्टिविटीज कर रहे हैं ,सभी बच्चों का इनट्यूशन बहुत अच्छे से प्रारंभ हुआ है और सभी बच्चों ने अपना अनुभव बताया कि यह आयोजन बहुत ही लाभप्रद है बच्चों के लिए और सभी पालक को अपने बच्चों को यह गिफ्ट जरूर देना चाहिए। इससे बच्चों के अंदर बौद्धिक, शारीरिक, मानसिक विकास एवं उनका कॉन्फिडेंस लेवल बहुत अधिक बढ़ा रहेगा और निश्चित ही उनको यह प्रोग्राम भविष्य के लिए सहायक रहेगा।