छत्तीसगढ़ / मुंगेली

मुंगेली जिला के 10 ग्रामो में पंचायत भवन निर्माण के लिये 2 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किये डिप्टी सीएम अरुण साव ने

 लोरमी - छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व लोरमी विधायक अरुण साव मुंगेली जिला के 10 ग्राम पंचायत भवन के लिए 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान किये है। लोरमी व मुंगेली विधानसभा के चार - चार ग्राम पंचायतों के लिए 80-80 लाख प्रदान किये है व पथरिया में 2 ग्राम पंचायत के लिए 40 लाख रुपये की लगात से ग्राम पंचायत भवन निर्माण के लिये स्वीकृति प्रदान किये ग्रामीणों ने हर्ष वयाप्त किये।


छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व लोरमी विधायक अरुण साव  लगातार  विकास सौगात क्षेत्रवासियो को प्रदान कर रहे है इसी कड़ी में मुंगेली जिला के मुंगेली, लोरमी, पथरिया जनपद पंचायत के 10 ग्राम पंचायतों में  ग्राम पंचायत भवन निर्माण 2 करोड़ रुपये  खनिज साधन विभाग द्वारा गौण खनिजों से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त होने वाले 33 प्रतिशत राशि से वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जिला के लिए अनुशंसा जारी  किया गया। जिसमे लोरमी जनपद पंचायत के ग्राम  बोइरपारा, गातापारा, रजपालपुर, ढोलगी के ग्राम पंचायत भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपये कुल 80 लाख रुपये, मुंगेली जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत के ग्राम नवागांव (ची), खम्हरिया, नवागांव (घु) कोदवाबानी के ग्राम पंचायत भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख कुल 80 लाख रुपये। पथरिया के दो ग्राम पंचायत गंगद्वारी, गोइन्द्री के पंचायत भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख कुल 40 लाख रुपये कुल 10 पंचायत भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ की अनुशंसा प्रदान किये है।

अरुण साव ने बताया कि खनिज साधन विभाग द्वारा गौण खनिजों से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त होने वाले 33 प्रतिशत राशि से वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जिला के लिए अनुशंसा जारी  किया गया। पूरे मुंगेली जिला में 10 ग्राम पंचायतों 2 करोड़ राशि स्वीकृत किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image