छत्तीसगढ़ / मुंगेली

डिप्टी सीएम अरुण साव से ग्रामीणों ने किया खुड़िया जलाशय से पानी छोड़ने की, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश छोड़ा गया पानी

 लोरमी - इस वर्ष माह अप्रैल ले शुरुवात से ही भीषण गर्मी का एहसास लोगों को होने लगा है साथ ही इस भीषण गर्मी में नदी नाले सूखने लगे हैं जलस्तर नीचे गिरता जा रहा है जिसको देखते हुए ग्रामीणों ने निस्तारी के लिए हम किसानों ने नहर से सिंचाई के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव से खुड़िया जलाशय से पानी छोड़ने की मांग की मांग को गम्भीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देश देने की बात कहे। शनिवार को खुड़िया जलाशय से पानी छोड़ा गया।


पूरे अंचल में इस वर्ष माह में लोगो को तेज गर्मी व उमस से सताने लगा है लोग गर्मी से परेशान होने लगे है बढ़ती गर्मी और उमस तपन के कारण नदी नाले सूखने लगे है जलस्तर काफी नीचे गिर्टेबज रहा है नदी, नाले, नहरों, हैंडपंपो में पानी नही होने के कारण लोगो को निस्तारी की समस्या होने लगी है साथ है अभी सभी जगह शादी का सीजन चल रहा जिसके कारण पानी की भी काफी माँग हो रही है। वही किसानों के द्वारा गर्मी फसल भी लिया जाता है जिमसें पानी की काफी आवश्यकता होती है फसल पानी की कमी के कारण सूखने लगे है । 23 अप्रैल को डिप्टी सीएम अरुण साव के अखरार कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों व किसानों ने निस्तारी व सिंचाई के लिए खुड़िया जलाशय से पानी छोड़ने की मांग किया गया माँग को देखते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रामीणो को आश्वासन दिए कि जल्द ही सम्बंधित अधिकारी से चर्चा कर खुड़िया जलाशय से पानी छोड़ा जाएगा। श्री साव ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिए खुड़िया जलाशय से पानी छोड़ने के लिए अधिकारियों के द्वारा 25 अप्रैल को खुड़िया जलाशय से पानी छोड़ा गया। खड़िया जलाशय से पानी छोड़े जाने की बात सुनकर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है व डिप्टी सीएम अरुण साव को धन्यवाद ज्ञापित किये।

Leave Your Comment

Click to reload image