छत्तीसगढ़ / मुंगेली

परोपकारी काम हैं प्याऊ घर खोलना - नारी शक्ति

 लोरमी - कहते हैं कि जल है तो कल और यह कहावत गर्मी के दिनों में ज्यादा चरितार्थ साबित होती हैं जल की महत्ता को समझते हुए इस भीषण गर्मी में राह चलते हुए लोगों को पानी पिलाने के लिए हर साल की भांति इस साल भी लोरमी शहर की सामाजिक टीम श्रीराम सेवा समिति लोरमी के द्वारा अपने 9 नम्बर के प्याऊ घर की शुरुआत की गई हैं जिसमें अभी तक अन्य प्याऊ घर लोरमी के प्रमुख जगहों पर रखी गई है जहां से राह चलते एवं आम जनता लोगों को पानी मिलता रहता है समिति ने राह चलते नारी शक्ति को  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनाया महिलाओं ने  कहा कि गर्मी के दिनों में प्याऊ घर खोलना पुण्य का काम है प्याऊ घर जनहित का काम है हम लोगों को ऐसे काम हमेशा करना चाहिए टीम के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि गर्मी के दिनों में राह चलते मुसाफिर पानी पीने के लिए इधर उधर भटकते रहते हैं ऐसे लोगों की मदद और सेवा हेतु यह प्याऊ घर खोला गया हैं अभी और प्याऊ घर समिति के द्वारा खोला जायेगा एवं लोगों की सेवा की जायेगी इस नेक काम में समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं इस अवसर पर समिति एवं आम जनता वहां उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image