छत्तीसगढ़ / रायपुर

इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा गांधी उद्यान में जनहित कार्य एवं यातायात जागरूकता अभियान

इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा गांधी उद्यान में जनहित कार्य एवं यातायात जागरूकता अभियान

रायपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा सामाजिक सेवा के अंतर्गत गांधी उद्यान में आम नागरिकों की सुविधा हेतु एक बैठने की बेंच भेंट की गई। साथ ही यातायात जागरूकता अभियान के तहत क्लब की ओर से उपस्थित लोगों को सीट बेल्ट एवं हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया एवं सुरक्षित सड़क यातायात के संकेत युक्त पोस्टर लगाए गए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिविल लाइन वार्ड 46 की पार्षद, एमआईसी सदस्य एवं नगर पालिका निगम एससी/एसटी कल्याण विभाग की अध्यक्ष श्रीमती संजना संतोष हियाल उपस्थित रहीं। उन्होंने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित करते हैं।

क्लब की अध्यक्षा श्रीमती गीता जेठानी ने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। वहीं क्लब सचिव प्रज्ञा नायडू ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ परिवार की खुशियों का भी ध्यान रखें और हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।

इस सेवा कार्य एवं जागरूकता अभियान में क्लब की सदस्याएं पूर्व अध्यक्ष नम्रता दुबे, पूर्व अध्यक्ष संगीता गोयल, पूर्व अध्यक्ष पुष्पा मालवीय, पूर्व अध्यक्ष पूजा जैन ,प्रियंका मिश्रा, रुचिता राव एवं रूबी साव विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

क्लब द्वारा किए गए इस जनहित कार्य की स्थानीय नागरिकों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

Leave Your Comment

Click to reload image