गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए गौ सेवको ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपे
लोरमी - गौ माता कों राष्ट्र माता घोषित करने के लिए पूरे देश मे ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा जा रहा है इसी क्रम मे लोरमी के गौसेवको ने मानस मंच से गौ सम्मान यात्रा निकालते हुए तहसील कार्यालय पहुँच कर लोरमी तहसीलदार कों भारत के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राजयपाल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गौ सेवकों ने बताया 27 अप्रैल कों पूरे भारत देश मे गौमाता कों राष्ट्र माता घोषित करने के लिए हर तहसील मे राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राजयपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया है गौसेवको ने बताया अगर सरकार उनके आवेदन पर विचार नही करती तो तीन महीने बाद गौमाता कों राष्ट्र माता घोषित करवाने की योजना शुरु होगी गौ सम्मान यात्रा गौ सेवक मयंक सिंह राजपूत के नेतृत्व मे निकाली गई यात्रा मे नरेश अग्रवाल पूनम सिंह राजपूत पवन अग्रवाल निखिल दुबे भास्कर खत्री धनेश साहू संजय सिंह राजपूत सुशील यादव गोकुल सिंह राजपूत पुष्पकांत सुदर्शन सिंह एवं बड़ी संख्या मे गौसेवक एवं नारी शक्ति शामिल हुए।