छत्तीसगढ़ / मुंगेली

सीलबंद गोल्डन गोवा शराब की शीशी में कॉकरोच जैसा कीड़ा

 लोरमी - लोरमी के रेहूटा शासकीय शराब दुकान में गोल्डन गोवा के शराब की शीशी में कॉकरोच मिलने से  शराब प्रेमियों में मचा हड़कंप। 


वैसे तो शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है लेकिन उस पर और लापरवाही हो तो इसका शराब पीने वालों के ऊपर बुरा असर पड़ेगा। मामला लोरमी शराब दुकान की है जहां सील बंद गोल्डन गोवा 180 एम एल शराब की शीशी में ग्राहक को कीड़ा मिला। सरकारी शराब दुकान में इस तरह शराब में कॉकरोच बेचने का मामला सामने आया है। यह खबर सुनते ही शराब के शौकीनों में हैरानी मच गई है।

 आपको बता दें कि पिछले एक माह से लोरमी एवं अन्य क्षेत्रों में शराब का शॉर्टेज चल रहा है। सरकारी शराब दुकान में कभी देसी शराब उपलब्ध नहीं रहता तो कभी अंग्रेजी और जब कभी शराब उपलब्ध रहती है तो गोल्डन गोवा जैसे शराब में कॉकरोच जैसी कीड़ा मिल जाता है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई।

शराब दुकान में शराब मिले या ना पर कोचियों के उपलब्ध रहता है 

अभी कुछ दिनों से सभी जगहों  पर शराब की काफी कमी चल रही थी कुछ दिन शराब दुकान बंद भी रहा लेकिन देशी हो या अंग्रेजी शराब कोचियों के पास मिल जाता था 80 का देशी पाव 120 से 150 में बेचा जाता रहा। वही 120 से 200 की अंग्रेजी शराब 250 से 300 रुपये में कोचियों के पास मिल जाता था सवाल यह था कि आखिर कोचियों के पास कहां से शराब उपलब्ध रहता था जो लोगो के जेब को खाली कर रहा था, कोचियों के द्वारा खुलेआम शराब बेचा जा रहा है लेकिन किसी भी प्रकार से कोई कार्यवाही नही किया जा रहा। कार्यवाही सिर्फ जो शादिन्या फिर छठ्ठी के लिए ले जाते थे उन पर कार्यवाही किया जाता है।

खूलेआम चखना दुकान संचालित

वैसे तो शराब पीने के लिए सरकार ने सभी शराब दुकान के पास आहता खोलवाया गया लेकिन उसके बाद भी शराब दुकान के आसपास चखना दुकान संचालित है जिसमे लोगो को शराब खुलेआम पिलाया जा रहा है, सड़को पर बैठ कर शराब पिया जा रहा है जिसमे आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image