छत्तीसगढ़ / मुंगेली

*पिता के साथ व्यवसाय करते-करते बेटे ने लहराया परचम, दसवीं में हासिल किए 93% अंक

 लोरमी - कहते हैं मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। इस बात को सच कर दिखाया है लोरमी वार्ड क्र. 04 बाजारपारा के रहने वाले खेमचंद गुप्ता (मानव)  ने। पिता के साथ  दुकान पर हाथ बंटाने वाले खेमचंद ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खेमचंद ने गणित में पूरे 100 अंक प्राप्त किये है।साथ ही अपने विद्यालय माँ गायत्री उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय लोरमी में प्रथम स्थान प्राप्त किये है । खेमचंद पढ़ाई के साथ बैडमिंटन व कैरम के भी अच्छे खिलाड़ी है।


खेमचंद के पिता का लोरमी में ही अनाज दुकान है। खेमचंद ग्राहक संभालने से लेकर हिसाब-किताब तक, हर काम में पिता का हाथ बंटाता था। इसके बावजूद उसने पढ़ाई से कभी समझौता नहीं किया। 

खेमचंद ने बताया, "पापा कहते थे कि धंधा भी ज़रूरी है और पढ़ाई भी। मैं सुबह 5 बजे उठकर पढ़ता था, फिर स्कूल जाता था। स्कूल से आकर दुकान, और रात को फिर पढ़ाई। टीचर्स ने भी बहुत सपोर्ट किया।"

खेमचंद के पिता ने कहा, "बेटे ने साबित कर दिया कि अगर लगन हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं। मुझे गर्व है कि वो बिज़नेस भी सीख रहा है और पढ़ाई में भी अव्वल है।"

स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी खेमचंद की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे बच्चे दूसरों के लिए मिसाल हैं। खेमचंद आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहता है ताकि पिता के बिज़नेस को और बड़ा कर सके।

Leave Your Comment

Click to reload image