छत्तीसगढ़ / रायपुर

पीएम जनमन योजना से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं

 माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी

मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी ग्रामीणों के लिए राहत का आधार

रायपुर, 06 मई 2026

मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी ग्रामीणों के लिए राहत का आधार

दूरस्थ वनांचल और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है। इस दिशा में राज्य शासन द्वारा संचालित पीएम जनमन योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) सेे ग्रामीणों को उनके घर के समीप ही जांच, उपचार, परामर्श एवं दवाएं मिलने लगी है।

सुशासन तिहार के अंतर्गत विकासखंड कुसमी के ग्राम चांदो में आयोजित शिविर में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा चांदो एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों का उपचार किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। मोबाइल मेडिकल यूनिट में एक अनुभवी चिकित्सक सहित चार सदस्यीय टीम तैनात है, जो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांव-गांव पहुंचकर सेवाएं प्रदान कर रही है। टीम द्वारा निःशुल्क जांच, आवश्यक परीक्षण, परामर्श एवं दवाओं का वितरण किया जाता है, साथ ही गंभीर रोगियों को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया जाता है।


ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए भी दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों का अपव्यय होता था। अब एमएमयू के माध्यम से गांव में ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से उनकी समस्याएं काफी हद तक कम हुई हैं। 

Leave Your Comment

Click to reload image