पानी व पाईप लाइन समस्या को लेकर वार्ड 4 के वार्डवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौपे
मुंगेली |
2026-05-08 18:12:47
लोरमी - नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 4 के वार्डवासीयो के द्वारा पानी की समस्या व पाईप लाईन को बदले जाने की माँग को लेकर लोरमी एसडीएम को ज्ञापन सौंप जल्द निराकरण किये जाने की माँग किये।
गौरतलब है कि लोरमी नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 4 के वार्डवासियों के द्वारा लोरमी एसडीएम कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन सौपे। ज्ञापन के माध्यम से वार्डवासियों ने बताया कि
पिछले 1-2 सालो से पानी की समस्या से वार्डवासी परेशान है। वार्डवासियों ने माँग किया कि समुदायिक भवन के पास बोर-खनन किया जाए साथ ही दुर्गेश ढीमर के घर के पास व चंद्रिका गुप्ता के घर पास के पाइप लाईन नाली में है पाइप लाईन सड़ गया कटा भी है जिससे नाली का पुरा पानी पाइप में जाता है। वार्डवासियों ने बताया कि उक्त समस्या की शिकायत वार्ड पार्षद आलोक शिवहरे से एवं नगरपालिका में किया गया था जिसका आज दिनांक तक कोई समाधान नहीं किया गया है। वार्डवासी को पानी की बहुत ही समस्या हो रही है सामुदायिक भवन के पास एक बोर खनन की आवश्यकता है जिसके लिये वार्ड पार्षद आलोक शिवहरे से बात किया जाता है तो उनका कहना है मैं नहीं करा सकता मेरे बस की बात नही है। कहकर टाल देता है नगर पालिका भी इस विषय में ध्यान नहीं दे रहा है जिससे समस्य वार्डवासी आक्रोश में है। वार्डवासियो की समस्या को ध्यान में रखते हुये जल्द से जल्द समस्या का समाधान किये जाने की माँग किया गया। ज्ञापन के दौरान सागर रजक, चित्ररेखा ठाकुर, प्रमोद ढीमर, गुलाब सिंह, पूजा देवी, काली रजक, धक्कू ढीमर, राजकुमारी रजक, मंजू रजक, रुक्मणि रजक, मालती रजक, रामप्यारी रजक, शंकर सिंह साधे ढीमर, शंकर कश्यप, राकेश रजक, युवराज ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने कहा कि नाली निर्माण के हनारी टीम गयी थी कुछ लोगों ने अपना पैठा तोड़ने नही दिए जिसके कारण नाली नही बन पाया है। पानी के लिए सभापति रिक्की सलुजा के द्वारा वार्ड जाकर जानकारी भी लिए है।
वार्ड क्रमांक 4 पार्षद आलोक शिवहरे ने कहा कि बोर खनन के लिए कहा जा चुका है जल्द टेंडर कर बोर खनन किया जाएगा, अभी हाल ही में एक बार बजारपारा के पास हुआ है। नाली निर्माण के लिए कुछ लोग अपने पैठा को तोड़ने नही दे रहे, वार्डवासी साथ दे तो हर निर्माण कार्य किया जाएगा।