प्राकृतिक आपदा से जनहानि के एक मामले में परिजन को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
रायपुर |
2026-05-14 15:09:30
रायपुर : प्राकृतिक आपदा से जनहानि के एक मामले में परिजन को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
रायपुर, 14 मई 2026
जशपुर कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम पत्ताकेला निवासी स्वर्गीय पत्नी बाई की 03 अगस्त 2024 को ढोढ़ी के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मृतिका के निकटतम वारिस, उनके पिता शनिचर को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके।