छत्तीसगढ़ / रायपुर

सुशासन तिहार में चमरू तिर्की को मिला वन अधिकार पत्र, खेती-किसानी को मिला नया संबल

 रायपुर : सुशासन तिहार में चमरू तिर्की को मिला वन अधिकार पत्र, खेती-किसानी को मिला नया संबल

 
 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

 
 गांव में ही मिला अधिकार, अब जमीन पर बढ़ा भरोसा और भविष्य हुआ सुरक्षित
रायपुर, 14 मई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है और पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम जामा निवासी श्री चमरू तिर्की को सुशासन तिहार के दौरान वन अधिकार पत्र पुस्तिका प्रदान की गई। वन अधिकार पत्र मिलने से उनकी वर्षों पुरानी चिंता दूर हो गई और अब वे अपनी जमीन पर अधिक आत्मविश्वास के साथ खेती-किसानी कर सकेंगे।

चमरू तिर्की ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि पहले भूमि संबंधी कार्यों में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। वन अधिकार पत्र मिलने के बाद उन्हें अपनी जमीन पर वैधानिक अधिकार प्राप्त हुआ है, जिससे खेती करना आसान होगा और भविष्य के प्रति भरोसा भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से अधिकारी स्वयं गांव पहुंच रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याएं बताने और योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा हो रही है। अब छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूरस्थ सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। श्री चमरू तिर्की ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संवेदनशील पहल से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में वन अधिकार पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों का शासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।
 

Leave Your Comment

Click to reload image