डिप्टी सीएम अरुण साव ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के मरम्मत व उन्नयन के लिए 2.78 करोड़ स्वीकृत
लोरमी - छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व लोरमी विधायक अरुण साव ने लोरमी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के विशेष मद से 2 करोड़ 78 लाख 22 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। जिसमे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन डोंगरिया के लिए 32 लाख 33 हजार, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन डिंडोरी के लिए 29 लाख 80 हजार, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन अखरार के लिए 29 लाख 41 हजार, शासकीय हाईस्कूल भवन सरगढ़ी के लिए 23 लाख 14 हजार, शासकीय हाईस्कूल भवन पथर्रा के लिए 24 लाख 37 हजार, शासकीय हाईस्कूल भवन साल्हेघोरी के लिए 24 लाख 8 हजार, शासकीय हाईस्कूल भवन खुड़िया के लिए 24 लाख 19 हजार, शासकीय हाईस्कूल भवन घठोली के लिए 24 लाख 72 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है, इन सभी स्कूलों में विशेष मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृति के उपरांत कार्य आदेश भी जारी किया जा चुका है। इसी तरह क्षेत्र के चार स्कूलों में विशेष मरम्मत एवं उन्नयन कार्य भी किया जाएगा। जिसमें डीएवी स्कूल कोतरी के लिए 19 लाख 96 हजार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोतरी के लिए 15 लाख 90 हजार, शासकीय हाईस्कूल भवन सुकली के लिए 15 लाख 35 हजार, शासकीय हाईस्कूल भवन खेकतरा के लिए 14 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त सभी कार्य के लिए राशि स्वीकृति के उपरांत निविदा प्रक्रिया में है।