छत्तीसगढ़ / रायपुर

घुमकई जलाशय योजना के कार्यों के लिए 74.66 लाख रुपये स्वीकृत

 रायपुर, 15 मई 2026

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा गरियाबंद जिले के विकासखण्ड-छुरा की घुमकई जलाशय योजना के कार्यों हेतु 74 लाख 66 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्य पूरा हो जाने पर रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 150 हेक्टेयर में 81 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। 

Leave Your Comment

Click to reload image