छत्तीसगढ़ / मुंगेली

डिप्टी सीएम अरुण साव ने स्कूलों के मरम्मत के लिए 2 करोड़ 49 लाख की स्वीकृति प्रदान कराए

 लोरमी - छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम व लोरमी विधायक अरुण साव की अनुशंसा से  लोक निर्माण विभाग विशेष मरम्मत मद अंतर्गत लोरमी विधानसभा के 15 हाई स्कूल भवनों में मरम्मत कार्य के लिए 2 करोड़ 49 लाख 39 हजार स्वीकृति प्रदान किया गया है। 


गौरतलब है कि लोरमी विधानसभा के विभिन्न स्कूलों के विशेष मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग से स्वीकृति कराया गया है जिसमे लोरमी के गर्ल्स (कन्या) हाई स्कूल भवन के लिए 16 लाख 25 हजार रुपये, झाफल हाई स्कूल भवन के लिए 15 लाख 36 हजार रुपये, मोहबंधा हाईस्कूल भवन 16 लाख 26 हजार रुपये, परदेशीकापा हाईस्कूल भवन 19 लाख 93 रुपये , भालुखोंद रा-19 लाख 93 हजार रुपये, करनकापा हाईस्कूल भवन 19 लाख 93 हजार, बोड़तरा हाईस्कूल भवन 15 लाख 73 रुपये, बघमार हाईस्कूल भवन 15 लाख 40 हजार रुपये, दाऊकापा हाईस्कूल भवन 15 लाख 33 हजार रुपये, खपरीकला हाईस्कूल भवन 18 लाख 23 हजार रुपये, भाठा हाईस्कूल भवन 15 लाख 33 हजार रुपये, लगरा हाईस्कूल भवन 14 लाख 46 हजार, कोयलारी हाईस्कूल भवन 15 लाख 41 हजार, मनोहरपुर हाईस्कूल भवन 16 लाख 43 रुपये, चंदली हाईस्कूल भवन के लिए 15 लाख 41 हजार रुपये सभी 15 हाईस्कूल भवन के विशेष मरम्मत के लिये कुल 2 करोड़ 49 लाख 39 हजार रुपये स्वीकृति प्रदान किया गया है। उक्त सौगात पर स्कूल प्राचार्य, स्टाफ, छात्रों व ग्रामीणों ने अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किये है। आपको बता दे कि चार  दिन पूर्व लोरमी विधानसभा के 12 स्कूलों के विशेष मरम्मत के लिए 2 करोड़ 78 लाख की स्वीकृति प्रदान कराए थे।


स्कूलों के विशेष मरम्मत की स्वीकृति पर डिप्टी सीएम व विधायक अरुण साव ने कहा कि लोरमी के विकास के लिए मैं सदैव सोचते रहता हूं।लोरमी क्षेत्र में विद्यार्थियों ने शिक्षा को लेकर अलग पहचान बनाई हैं। छात्र हमारे देश निर्माण के नीव होते है छात्रों के पढ़ाई के सुंदर स्कूल व अच्छी पढ़ाई के विद्यार्थियों के लिए अतिआवश्यक है, हनारी भाजपा सरकार शिक्षा के प्रति बेहद संवेदनशील तरीके से कार्य कर रही है।  क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान भवनों के लिए ध्यान केन्दित हुआ, अब भवनों की मरम्मत कार्य होने से जर्जर भवनों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने ने कहा कि क्षेत्र में विकास के लिए राशि कमी नही होने दिया जायेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image