छत्तीसगढ़ / मुंगेली

सारधा के आयुष सिंह ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित यंग लीडर डायलॉग एवं यूथ आरोहण में छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

 यंग लीडर डायलॉग एवं यूथ आरोहण में आयुष ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान


लोरमी - ग्राम सारधा के प्रतिभाशाली आयुष सिंह राजपूत ने श्रीनगर में आयोजित जम्मू-कश्मीर यंग लीडर डायलॉग एवं यूथ आरोहण 2026” में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित किया। आरोहण में उन्होंने "जम्मू-कश्मीर में शांति, स्थिरता और युवा नेतृत्व: एक नई कहानी का निर्माण" विषय पर अपने सशक्त विचार व्यक्त किए। उनके इस विचार को प्रतिभागियों और आयोजकों द्वारा सराहा गया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मेडल, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन 11 से 14 मई तक शेर-ए-श्रीनगर इंटरनेशनल कांफ्रेंस सेंटर श्रीनगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम   का उद्देश्य देश भर के युवाओं को नेतृत्व शांति एवं राष्ट्र निर्माण के विषयों पर एक साझा मंच प्रदान करना था। आयुष सिंह राजपूत साधारण एवं किसान परिवार से आते हैं। जो बीएससी कर पीएससी की तैयारी में जुटे हुए है। उनकी यह उपलब्धि लोरमी सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उनकी प्रतिभा से लोरमी क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image