आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
उत्तर बस्तर कांकेर 20 मई 2026
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए सर्प काटने से मृत्यु होने के दो प्रकरणों में मृतक के आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम उत्तामार निवासी 27 वर्षीय आत्माराम कल्लो की सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम आश्रित श्रीमती नागेश्वरी के लिए चार लाख रुपए तथा दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम नवागांव निवासी 42 वर्षीय जयसिंह कोमरा की सर्प काटने से मृत्यु होने पर पत्नी श्रीमती सुमरोबाई के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।