जिला पंचायत में संविदा भर्ती : पात्र/अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 10 जून तक
मुंगेली 30 मई 2026
जिला पंचायत में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के तहत विकासखंड परियोजना प्रबंधक एवं क्षेत्रीय समन्वयक के रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। भर्ती हेतु पूर्व में 17 मार्च 2026 को विज्ञापन प्रकाशित किया गया था, जिसके तहत इच्छुक अभ्यर्थियों से 06 अप्रैल 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जांच उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की गई है।
यदि किसी अभ्यर्थी को सूची के संबंध में किसी प्रकार की दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे 10 जून 2026 तक कार्यालयीन समय शाम 5:30 बजे तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति जिला पंचायत मुंगेली के एनआरएलएम शाखा कक्ष क्रमांक 210 में व्यक्तिगत रूप से जमा की जा सकती है। साथ ही स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भी आवेदन भेजे जा सकते हैं। पात्र-अपात्र सूची के लिए जिला पंचायत के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाइटmungeli.gov.inका अवलोकन कर सकते है।