छत्तीसगढ़ / मुंगेली

लोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानित

 लोरमी-जन एकता मंच रायपुर वक्ता मंच द्वारा वृन्दावन सभागृह रायपुर मे आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह मे लोरमी क्षेत्र के शिक्षाविद साहित्यकार कथावाचक एवम समाज सेवक राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक डाक्टर सत्यनारायण तिवारी  हिमान्शु महाराज को साहित्य के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान के लिए   वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार द्विवेदी पी के तिवारी व डॉक्टर सीमा पाण्डेय  के कर कमलो शब्द शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।डाक्टर तिवारी इसके पूर्व दौ सौ से अधिक शासकीय/अशासकीय सम्मान  से सम्मानित किए जा चूके है।डॉक्टर तिवारी ने उक्त सम्मान को लौरमी की जनता एवम साहित्यकारो की उपलब्धि बतलाया है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप-मुख्यमंत्री अरूण साव जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम  सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा उपाध्यक्ष डाक्टर अशोक जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिको व संगठनो ने डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी को हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित की है।

Leave Your Comment

Click to reload image