उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्राम जरहापारा में आम पेड़ के छांव में लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान
मुंगेली |
2026-06-02 19:00:43
ग्राम जरहापारा में बनेगी देवगुड़ी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की 5 लाख रुपए की घोषणा
*जनमन योजना जैसे अनेक योजनाओं से वनांचल ग्रामों में हो रहा विकास, साय सरकार में विकसित ग्राम बनाने का संकल्प होगा पूरा : डिप्टी सीएम अरुण साव
लोरमी - उप मुख्यमंत्री और विधायक अरुण साव ने आज लोरमी के ग्राम जरहापारा में आम पेड़ के नीचे जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने गांव में हुए विकास कार्यों पर चर्चा कर जनकल्याणकारी योजनाओं पर फीडबैक लिया। श्री साव ने ग्राम जरहापारा में देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।
श्री साव ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समाधान किया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं पेयजल की समस्या के लिए बोरवेल खनन होने की बात कही। वृद्धा पेंशन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने की पंचायत सचिव को हिदायत दी।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, डबल इंजन सरकार वनांचल क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जनमन योजना एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से वनांचल ग्रामों को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि, ढाई साल में ग्राम पंचायत मनकी में विकास कार्यों के लिए अब तक 39 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। आश्रित गांव जरहापारा में भी विकास कार्यों के लिए लाखों रुपए दिए हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि विष्णु देव साय की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक-एक गारंटी को पूरा किया है। प्रदेश की माताओं बहनों को महतारी वंदन योजना की 27 किस्त ट्रांसफर हो चुकी है। किसानों का धान 3100 रुपए में खरीदी की है। दो साल का बकाया बोनस भी दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 26 लाख आवास की स्वीकृति हुई है।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, जिला पंचायत सदस्य रत्ना काटले, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता साहू, सरपंच प्रेमदास डहरिया, पंचगण, भाजपा के वरिष्ठ नेता धनीराम यादव, दिनेश साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बंजारे, भाजपा जिला महामंत्री गुरमीत सालूजा, प्रदीप मिश्रा, महाजन जायसवाल, राजेन्द्र साहू, सुजीत वर्मा, विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप, लेखराज सिंह, राजेंद्र साहू, सुशील यादव, जीवन साहू, विश्वास दुबे, घँशु राजपूत, तामेश्वर साहू, महेंद्र खत्री, अभिषेक पाठक, दुष्यंत खत्री, विकास केशरवानी, घनश्याम खत्री, नरेन्द्र खत्री, सन्दीप सोनी, खडानन कश्यप, मुकूल तिवारी, देवेन्द्र केशरवानी, सुमन धीवर, पवन गुप्ता गोलु विश्वकर्मा, मोटू गुप्ता भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।