छत्तीसगढ़ / मुंगेली

मेडिकल टीम एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जन जागरूकता अभियान किया

 लोरमी -  5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण जलवायु परिवर्तन वनों की कटाई जल संकट और जैव विविधता का हर पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिकता आयोजन नहीं बल्कि धरती को सुरक्षित और   समृद्ध  भी बनाने का संकल्प लेने काअवसर है पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है स्वच्छ वायु शुद्ध जल उपजाऊ भूमि हरियाली हमें प्रकृति से ही प्राप्त होती है लेकिन तेजी से बढ़ते हुए और औद्योगीकरण शहरीकरण प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारणc पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है इसके परिणाम स्वरुप तापमान में वृद्धि अनियमित वर्षा सूखा बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं लगातार बढ़ रही है इन परिस्थितियों का सीधा प्रभाव मानव स्वास्थ्य कृषि और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है   हम सब मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा करें और एक पेड़ रोज लगाए नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा और वार्ड नंबर 17 के पार्षद घनश्याम यादव ने और मेडिकल टीम लोरमी ने जन जागरूकता का अभियान चलाया जिसमें लोगों से अपील की है कि अपने घरों में आसपास में जाकर एक पेड़ लगाइए और पर्यावरण को बचाइए प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष  सुजीत वर्मा,  पार्षद घनश्याम यादव नगर मेडिकल टीम के अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा उपाध्यक्ष जीवन साहू कोषाध्यक्ष अवधेश राजपूत राजेंद्र साहू जितेंद्र राजपूत घनश्याम यादव आदि उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image