बाल आश्रम के बच्चों हेतु भोजन वितरण कार्यक्रम संपन्न
रायपुर |
2026-06-15 13:05:34
रायपुर, जून 2026।
समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन द्वारा आज कचहरी चौक स्थित बाल आश्रम में निवासरत बच्चों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें आश्रम के बच्चों को प्रेमपूर्वक भोजन वितरित किया गया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन विगत 10 वर्षों से चिकित्सा, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा बाल आश्रम के बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। इसके अतिरिक्त महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण भी संचालित किया जा रहा है।
फाउंडेशन का मानना है कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, संस्कार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ बाल आश्रम में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. कविता कुंभज, पीयूष जैन, राहुल कुंभज, डॉ. भूमिका तिवारी, प्रिया गुप्ता, गौरी शंकर जी, डॉ. रात्रि लहरी, डॉ. एस. लक्ष्मी बघेल, सार्थक जैन सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की।
पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
जारीकर्ता:
पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन, रायपुर
"सेवा ही हमारा संकल्प है" ।