छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

गणेश चौक, नेहरू नगर में साप्ताहिक सब्जी बाजार से यातायात थाने के थाना प्रभारी का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ कि यहाँ कुछ जवानों की ड्यूटी लगाई जाए।ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

गणेश चौक, नेहरू नगर में वर्षों से साप्ताहिक सब्जी बाजार लगाया जा रहा है, जिसका स्थानीय लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं। इस बाजार में स्थानीय सब्जियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की मौसमी सब्जियां भी उपलब्ध होती हैं, जिससे आम नागरिकों को काफी सुविधा मिलती है।

लेकिन शाम होते ही यहां की स्थिति बेहद अव्यवस्थित हो जाती है। सड़क के बीचों-बीच बाजार लगने के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। हैरानी की बात यह है कि सड़क पर बाजार लगने के बावजूद मौके पर पुलिस प्रशासन का एक भी जवान नजर नहीं आता।

ऐसे में पुलिस प्रशासन को चाहिए कि बाजार के दौरान उचित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करे तथा आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम करे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और शांति बनी रहे।

वहीं, इस बाजार में स्थानीय एवं मौसमी सब्जियों की उपलब्धता बढ़ने से आने वाले दिनों में आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image