छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

शहर की सड़कों पर बेतरतीब पड़े भवन निर्माण सामग्री से आम नागरिक परेशान, नगर निगम की कार्रवाई नदारद

शहर में जगह-जगह सड़कों पर बेतरतीब ढंग से पड़े भवन निर्माण सामग्री के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में लगातार हो रहे भवन निर्माण कार्यों के चलते निर्माणकर्ता रेत, गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री सड़कों पर ही बिखेर देते हैं, जिसका खामियाजा राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को भुगतना पड़ता है। इससे न केवल आवागमन बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

विडंबना यह है कि नगर निगम के जिम्मेदार कर्मचारी कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करते नजर आते हैं। एक बार कार्रवाई करने के बाद निगम अमला अपनी जिम्मेदारी भूल जाता है, जिसका सीधा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ता है। यदि नगर निगम चाहे तो एक निगरानी समिति गठित कर प्रतिदिन शहर का भ्रमण कर सकती है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है।

आज भी शहर के कई इलाकों में सड़कों पर रेत और गिट्टी अव्यवस्थित तरीके से पड़ी हुई है, लेकिन नगर निगम द्वारा न तो इन निर्माण सामग्रियों को जब्त करने की प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और न ही संबंधित लोगों पर कोई ठोस प्रतिबंध लगाया जा रहा है। निगम को चाहिए कि सार्वजनिक सड़कों पर गलत तरीके से निर्माण सामग्री रखने वालों के खिलाफ नियमित चालानी कार्रवाई करे और आवश्यकता पड़ने पर सामग्री जब्त करे। जब तक जिम्मेदारों पर सख्ती नहीं बरती जाएगी, तब तक नियमों की अनदेखी का सिलसिला जारी रहेगा और आम नागरिकों को इसी तरह परेशानी झेलनी पड़ेगी।

 

Leave Your Comment

Click to reload image