छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

वनांचल के शासकीय विद्यालय कामठी में उत्साहपूर्वक मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं बाल दिवस

जनजातीय गौरव और बाल अधिकारों पर हुई चर्चा, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग kawardha
वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री द्वारिका विश्वकर्मा, सदस्यगण एवं पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अतिथियों एवं शिक्षकों ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन, जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति स्नेह एवं विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए।

बच्चों में जागरूकता एवं रचनात्मक प्रतिभा विकसित करने के उद्देश्य से बाल अधिकार विषय पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की गई।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, पालकगण, विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image