सोशल मीडिया इस लेख को शेयर करें बालोद : महिला एवं बाल विकास विभाग की सतत जागरूकता मुहिम से बाल अपराधों में आ रही कमी, सुरक्षित बचपन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल
‘मिशन वात्सल्य’ एवं ‘मिशन शक्ति’ के तहत स्कूल, कॉलेज व आईटीआई में विद्यार्थियों को कानूनी प्रावधानों और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति किया जा रहा सजग
बालोद नवंबर 2026/
मिशन वात्सल्य के अंतर्गत जिला महिला एवं बाल विकास विकास विभाग बालोद द्वारा जिला प्रशासन के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी व जिला बाल संरक्षण अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के अधिकाश स्कूल, कॉलेज, आईटीआई में छात्र-छात्राओं को चाइल्ड हेल्प लाईन, किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, गुड टच बेड टच, मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं व बच्चे के अधिकारों को लेकर सतत जन जागरूकता के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वही संकटग्रस्त बालक के सर्वोत्तम हित में कार्य कर रहे है जिसके चलते बाल अपराधों में कमी देखरेख व संरक्षण वाले बच्चों के लिए विशेष कार्यों को गति दी जा रही है। बच्चों के विकास में विभाग द्वारा हर प्रकार से कार्यों को करने हेतु प्रतिबद्ध है व जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों की पैनी नजर रखते हुए सकारात्मक रूप से कार्य कर रही है। जिस प्रकार से विभाग महिलाओं और बच्चों के प्रति संवेदनशील है उसी प्रकार से घर में पालक स्कूल में शिक्षक व गाँवो में आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी बच्चों के सर्वोत्तम जीवन कौशल हेतु संवेदनशील होने की आवश्यकता है जिससे बढ़ते अपराध को रोका जा सके। विभाग द्वारा समय-समय पर आंगनबाड़ी विजिट भी किया जा रहा है जिसके अंतर्गत बच्चों के पोषण को लेकर भी आश्वस्त है विभाग के अधिकारी कर्मचारी बच्चों महिलाओं के देखरेख, सुरक्षा संरक्षण के प्रति व सरकार की योजनाओं व क्रियान्वयन सहित हर दृष्टिकोण से अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्ध होते हुए पूरे ईमानदारी से अपने कार्यों को लेकर एकजुट है। इसके साथ ही जिस विकासखंड में कोई अपराध घटित हो रहे है उस विकासखंड में जन-जागरूकता के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिससे आपराधिक गतिविधियों में कमी आ सके।