आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती की अनंतिम मूल्यांकन सूची जारी, 25 नवंबर तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति
रायगढ़, नवम्बर 2026
एकीकृत बाल विकास परियोजना पुसौर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र औरदा-3 में सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर अनंतिम मूल्यांकन सूची जारी कर दी गई है। मूल्यांकन समिति की बैठक में आवेदनों की जांच के बाद अनंतिम मूल्यांकन पत्रक परिशिष्ट-4 में प्रकाशित किया गया है। अभ्यर्थी 25 नवंबर तक महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑनलाइन पोर्टल aww.ebharti.in के माध्यम से दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। अनंतिम मूल्यांकन सूची का अवलोकन परियोजना कार्यालय के सूचना पटल एवं संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र में भी किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।