छत्तीसगढ़ / रायगढ़

आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 30 नवंबर तक आवेदन

 रायगढ़, नवम्बर 2026

पुसौर के गायत्री मंदिर वार्ड क्रमांक 07 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए पुनः आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक पात्र महिलाएं 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। पूर्व में इस पद के लिए 23 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसमें चार आवेदन प्राप्त हुए थे। हालांकि, किसी भी आवेदिका द्वारा वार्ड क्रमांक 07 का पार्षद निवास प्रमाण पत्र संलग्न नहीं किए जाने के कारण मूल्यांकन समिति ने 13 नवंबर की बैठक में सभी आवेदनों को निरस्त करने का निर्णय लिया। इसके बाद पुनः आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑनलाइन पोर्टल aww.ebharti.inके माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं नियम-शर्तों की जानकारी परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

Leave Your Comment

Click to reload image