जवाहर उत्कर्ष योजना के लिए कक्षा 6वीं प्रवेश चयन परीक्षा की अंतिम मेरिट सूची जारी
14 जुलाई को होगी काउंसिलिंग
गरियाबंद, 13 जुलाई 2026
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देश पर जिले में जवाहर उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को किया गया था। परीक्षा का प्रारंभिक परिणाम जारी कर 9 जुलाई 2026 तक दावा एवं आपत्ति आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के उपरांत अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अंतिम मेरिट सूची के अनुसार प्रथम 5 अनुसूचित जनजाति तथा 2 अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 14 जुलाई 2026 को काउंसिलिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि में कार्यालयीन समय में उपस्थित होने को कहा गया है।