RCB vs GT Playing 11: जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी बेंगलुरु की नजर, गुजरात करेगी दिग्गज की छुट्टी!
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 14वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमें बेंगलुरु के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।
18वें सीजन के अपने पहले 2 मैच फतेह करने वाली आरसीबी की नजर हैट्रिक पर है। दूसरी ओर गुजरात की कोशिश जीत की लय बरकरार रखने पर होगी। इस बीच आइए जानते हैं कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों टीम किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतर सकती हैं।
तीसरी जीत पर होगी रजत की नजर
रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम ने अपने पहले 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। ऐसे में बेंगलुरु विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ को छेड़छाड़ नहीं कर सकती है। कोहली के खिलाफ फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने फिफ्टी लगाई थी। वहीं पाटीदार ने 16 गेंदों पर नाबाद 34 रन जड़ दिए थे। चेन्नई के खिलाफ पाटीदार ने अर्धशतक लगाया था ऐसे में टीम बिना किसी बदलाव के अपने घर पर उतर सकती है।
गिल भी नहीं करेंगे ज्यादा छेड़छाड़
दूसरी ओर गुजरात टाइटंस भी प्लेइंग 11 में ज्यादा बदलाव नहीं सकती है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात ने तेज गेंदबाज को इम्पैक्ट सब के तौर पर शामिल किया था। हालांकि, अनुभवी तेज गेंदबाज इम्पैक्ट नहीं छोड़ पाए थे। उन्होंने 2 ओवर गेंदबाजी की थी और 17 रन दिए थे। इस दौरान उनका विकेट का कॉलम खाली रहा था। ऐसे में गुजरात महिपाल लोमरोर का बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल कर सकती है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11
विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर: महिपाल लोमरोर।