India ने आखिरकार बदला ले लिया... 470 दिनों के अंदर Australia की यूं पलट गई कहानी
नई दिल्ली। 19 नवंबर 2023 का वो दिन जिसे भूल पाना भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए मुश्किल है। उस दिन पूरे भारत में हर किसी की आंखों में आंसू थे, चेहरा झुका हुआ था और फैंस इस दर्द को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में 6 विकेट से मात दी थी।
इस हार को भारतीय फैंस भूल नहीं पा रहे थे, लेकिन 470 दिनों के बाद 4 मार्च 2025 को टीम इंडिया ने कंगारुओं को 4 विकेट से पीटकर उस हार का बदला ले लिया और जख्मों को थोड़ा-सा भर दिया।
मैच में मिली जीत के साथ टीम इंडिया ने ICC Champions Trophy 2025 Final में जगह बनाई, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम का टूर्नामेंट में हार के साथ सफर खत्म हुआ। कंगारू टीम की हार के सबसे बड़े विलेन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell Australia) और ट्रेविस हेड बने। ताज्जुब की बात ये रही कि हेड जो वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में कंगारू टीम की जीत में हीरो रहे थे, वो 470 दिनों के बाद कंगारू टीम के लिए एक तरह से विलेन बने।
CT 2025: Glenn Maxwell-Travis Head बने Australia की टीम के लिए विलेन
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से शानदार जीत हासिल की। इस मैच में कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था।
ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच में 49.3 ओवर में 264 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। कंगारू टीम की तरफ से सिर्फ कप्तान स्टीव स्मिथ (73 रन) और एलेक्स कैरी (61 रन) के बल्ले से अहम पारी निकली थी। मैच में स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल बल्ले से फ्लॉप रहे। वह 5 गेंदों का सामना करते हुए 7 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने।
बल्ले से फ्लॉप होने के बाद फील्डिंग में भी मैक्सवेल (Glenn Maxwell Catch Drop of Kohli) फ्लॉप रहे। टीम इंडिया की पारी के दौरान जब विराट कोहली 51 रन पर खेल रहे थे तब ग्लेन मैक्सवेल ने उनका कैच ड्रॉप कर दिया था। किंग कोहली का कैच छूटना उनके लिए बड़ा खतरनाक साबित हुआ। फिर कोहली ने मैच में 98 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन की पारी खेली।
ग्लेन मैक्सवेल ही नहीं, ट्रेविस हेड भी कंगारू टीम के लिए विलेन साबित हुए। वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में जहां ट्रेविस हेड के बल्ले से 137 रन की शतकीय पारी निकली थी, तो वहीं 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ वह 39 रन बनाकर आउट हुए।
265 रन का पीछा करते हुए इस मैच में टीम इंडिया ने 48.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया और ICC Champions Trophy 2025 Final में जगह बनाई। विराट कोहली ने मैच में सबसे ज्यादा 84 रन की पारी खेली।
टीम इंडिया की ODI WC 2023 Final की हार का जख्म थोड़ा हुआ हल्का
Team India बनी ICC Champions Trophy 2025 Final में पहुंचने वाली पहली टीम
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली। 9 मार्च को भारतीय टीम अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेलेगी। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को खेला जाना है, जिससे दूसरी फाइनलिस्ट टीम मिल जाएगी।
टीम इंडिया के पास मौका है कि वह एक और आईसीसी खिताब अपने नाम करें। साल 2013 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हारकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।