छत्तीसगढ़ / मुंगेली
हनुमानजी के जन्मोत्सव के अवसर पर जगह जगह प्रसाद व भंडारा का आयोजन
लोरमी - प्रभु श्रीराम भक्त श्री हनुमानजी के जन्मोत्सव के अवसर पर लोरमी अंचल में धूमधाम से हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया गया नगर के श्रीराम जानकी मंदिर, मुंगेली रोड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, रानी गांव में पंचमुखी हनुमान मंदिर, गाँधीडीह स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, बजारपारा हनुमान मंदिर सहित बिचारपुर, जुनापारा, चंदली, सारधा में बड़े हनुमान मंदिरो में हनुमान भक्तों के द्वारा हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा पाठ आरती कर प्रसाद वितरण किया गया नगर के बड़े पुल, गायत्री मेडिकल, बजारपारा, माँ दुर्गा ज्वेलर्स, मूँगेली रोड, वनविभाग के पास, रामहेपुर रानीगांव के विभन्न स्थानों में स्थानीय लोगो व धार्मिक संगठन के द्वारा प्रसाद भंडारा वितरण किया गया
जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त
जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर संयुक्त टीम द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई
लोरमी एसडीएम ने ईंधन आपूर्ति के संबंध में ली समीक्षा बैठक
पीएम सूर्यघर योजना का लाभ उठाने संचालकों को किया प्रेरित
जिले में नलकूप खनन पर लगी रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बिना अनुमति के खनन पर होगी कार्रवाई
थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मनोहरपुर से सेवानिवृत्त लेखापाल की अपहरण कराकर हत्या करने वाले 11 आरोपियों सहित 04 नाबालिग को किया गया गिरफ्तार
मृतक के सगे भाई व परिजन ही निकले हत्या के मास्टरमांइड, संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से बाप - बेटे मे दुश्मनी कराकर सुपारी देकर अपहरण कर किया गया हत्या
लोरमी के 17 एवं 18 के वार्डवासी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुने
लोरमी - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष कार्यक्रम मन की बात का सफल आयोजन नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 17 व 18 मे किया गया इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमलेश श्रीवास को दिया गया था जिसको उन्होंने बखूबी निभाते हुए सभी वार्डवासियो से अपील कर सभी लोगों बढचढकर हिस्सा लेने कहा, इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "जनभागीदारी से जल संरक्षण"कोरिया के माडल को सराहा और भारत के लिए इसे प्रेरक माँडल बताया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, वार्ड पार्षद घनश्याम यादव सहित दिनेश साहू, संतोष साहू, अशोक साहू, देवेन्द्र केशरवानी, लक्ष्मी गुप्ता पंकज निर्मलकर सहित पूरे वार्डवासी शामिल हुए, सभी अतिथियों के प्रति कमलेश श्रीवास ने आभार व्यक्त किया।
थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मनोहरपुर से सेवानिवृत्त लेखापाल की अपहरण कराकर हत्या करने वाले 11 आरोपियों सहित 04 नाबालिग को किया गया गिरफ्तार
मृतक के सगे भाई व परिजन ही निकले हत्या के मास्टरमांइड, संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से बाप - बेटे मे दुश्मनी कराकर सुपारी देकर अपहरण कर किया गया हत्या
थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मनोहरपुर से सेवानिवृत्त लेखापाल की अपहरण कराकर हत्या करने वाले 11 आरोपियों सहित 04 नाबालिग को किया गया गिरफ्तार
मृतक के सगे भाई व परिजन ही निकले हत्या के मास्टरमांइड, संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से बाप - बेटे मे दुश्मनी कराकर सुपारी देकर अपहरण कर किया गया हत्या
आवारा कुत्तों से बचाई ग्रामीणों ने हिरण की जान, उपचार के बाद कानन पेंडारी भेजा गया
लोरमी - लोरमी मुख्यालय से कुछ दूर स्थित ग्राम पंचायत परसवारा के सामान्य वन परिक्षेत्र में लगातार हो रहे हैं जानवरों का शिकार,
डिप्टी सीएम अरुण साव कीअनुशंसा में 15 स्कूलों में आहाता व मरम्मत के लिए 82 लाख 38 हजार की मंजूरी
लोरमी - छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासकीय शालाओं में लघु निर्माण योजना के तहत प्रदेश में कुल 585 विद्यालयों के लिए 40 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तारतम्य में लोरमी विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर लोरमी विधानसभा क्षेत्र के 15 स्कूलों में आहाता निर्माण एवं भवन मरम्मत कार्य के लिए 82 लाख 38 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोंगरीगढ़ में आहाता निर्माण के लिए 8 लाख, शासकीय प्राथमिक शाला जोतपुर, आछीडोंगरी, लीलापुर, सुकली, औराबांधा, चांदियाभांठा, चचेड़ी, बोईरहा, खुड़िया सभी स्कूल परिसर में आहाता निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक की लागत 5 लाख 60 हजार है, इसके अलावा गोड़ख़ाम्ही के दो मिडिल स्कूल भवन के मरम्मत लिए राशि की मंजूरी दी गई है। प्रत्येक के लिए 6 लाख 44 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है, वहीं शासकीय प्राथमिक शाला जोतपुर, आछीडोंगरी, कुटेलाटोला प्रत्येक स्कूल भवन के मरम्मत के लिए तीन लाख 70 हजार रुपए की राशि स्वीकृति दी गई है। उक्त सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में लघु निर्माण कार्य के तहत आहाता निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए ग्राम पंचायत को कार्य एजेंसी बनाया गया है। राशि स्वीकृति के बाद स्कूल में आहाता बनने से स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तो वहीं जो भवन मरम्मत के लायक है उस राशि से भवन का रीनोवेशन कार्य होने से बच्चों को पढ़ने के लिए अच्छा स्कूल भवन मिलेगा। इस स्वीकृति से क्षेत्र के आमजन एवं पालकों में हर्ष व्याप्त है।
रामनवमी के अवसर पर श्री रामजानकी मंदिर, मांनस मंच श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना प्रसाद वितरण
लोरमी - रामनवमी के अवसर पर लोरमी नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के विशेष पूजा अर्चना कर आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। रामनवमी के अवसर नगर के मंदिरों से निकली ज्वारा विसर्जन के लिए का भी विशेष पूजा अर्चना किया गया व मीठा पेय वितरण किया गया। इस अवसर पर महंत सीमांत जानी वैष्णव, आकाश वैष्णव, शशांक वैष्णव, समीर पाठक, अंकित यादव, अंश पाठक, मोनू यादव आशुतोष, पिंटू खत्री, मंटी जायसवाल उपस्थित रहे।
माॅ माहामया मंदिर एवं कंकालिन मंदिर की ज्वारा विसर्जन किया गया, दर्शन के लिए श्रद्धालुओ की लगी भीड़
लोरमी - चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व में मंदिरो में विशेष पूजा अर्चना किया जाता रहा है श्रद्धालुओं के द्वारा मनोकामना ज्योति कलश एवं ज्वारा का प्रज्ज्वलित किया गया जिसका नवरात्रि के नवें दिन नवमी में जसगीत के साथ ज्वारा का विसर्जन किया गया इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहॅूचे।
मुंगेली कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, अभिलाष सिंह फिर बने उपाध्यक्ष
मुंगेली - जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के बाद पदाधिकारियों की सूची जारी की। नई कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
नवरात्रि के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में शिक्षकों द्वारा कन्या भोज का आयोजन
लोरमी - शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केन्द्र ढोलगी विकास खण्ड लोरमी जिला मुंगेली में शाला परिवार गुनापुर की ओर से नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्या भोज का आयोजन किया गया ।जिसमे विद्यालय के सभी बालिकाओं का पैर घोकर माहौर लगाकर फूल चढ़ाया गया तथा केला, लड्डू ,खीर, पूड़ी,भजिया, छोले- आलू सब्जी,और श्रृंगार आदि समान प्रदान किया गया। प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर ने कहा कन्याएं साक्षात देवी स्वरूपा होती है ,ये हमेशा पूजनीय और सम्मानिय होती है। इस अवसर पर शिक्षक रूपेश राजपूत उनकी घर्मपत्नी श्रीमती अम्बे राजपूत, पुत्री प्राची राजपूत रसोईया कुमारी बाई साहू,लता केंवट, पंच आशा,सफाई कर्मी कोमल यादव , रेशम बाई,आदि ग्रामवासी उपस्थित थे। विभिन्न प्रकार के भोजन और श्रृंगार समाग्री पाकर सभी बच्चे बहुत खुश हुए।
सेवानिवृत शिक्षक बीच रास्ते से हुए अचानक गायब, लावरिस हालत में मिली मोटरसायकल, पुलिस जांच में जुटी
लोरमी एसडीओपी का नम्बर आता है लगातार व्यस्त नही हो पाता सम्पर्क
11 किमी कोटा-लोरमी-पंडरिया सड़क लिए 84.89 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति का पत्र जारी
मार्ग के 11 किमी सड़क का होगा मजबूतीकरण और उन्नयन
मेडिकल टीम लोरमी ने दर्शनार्थियों को फल एवं दवा वितरण किया
लोरमी - श्री राम सेवा समिति लोरमी के द्वारा 60 महिलाओं को विशेष बस से निःशुल्क माँ महामाया मंदिर रतनपुर का दर्शन कराया गया एवं इसमें विशेष सहयोगी के रूप मे हमारे डिप्टी सीएम व विधायक अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने किया जिसमे हमारी मेडिकल टीम लोरमी के द्वारा फल एवं दवा वितरण किया गया माँ महामाया की कृपा आप सभी पर बनी रहे ,समस्त देशवासियों की सुख समृद्धि मंगल की कामना करते हैं, जिसमे मेडिकल टीम लोरमी के अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा, सचिव मुकेश कश्यप,उपाध्यक्ष जीवन साहू,राजेंद्र सलूजा पार्षद, धनश्याम यादव पार्षद, राजेंद्र साहू, हरिश देवांगन, कमलेश साहू, अवधेश राजपूत, जितेंद्र राजपूत, राजेश छारिया उपस्थित थे