क्लस्टर स्तरीय शिविरों में जनजातीय गरिमा उत्सव : 11 हजार 500 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल
उत्तर बस्तर कांकेर । जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान का आयोजन 18 से 25 मई 2026 तक जिले के पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के कुल 07 विकासखंडों के जनजातीय बाहुल्य चिन्हांकित 552 ग्रामों में कलस्टर स्तर शिविर आयोजित किए गए।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इसका उद्देश्य प्राथमिकता के आधार पर आईईसी कैम्पेन जनभागीदारी- ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ थीम पर किया गया। उन्हांेने बताया कि इसके अंतर्गत जमीनी संपर्क, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता, सिकलसेल परीक्षण, टी.बी. स्क्रीनिंग, सेवा संतृप्ति (जैसे- आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जनधन खाता, मातृ वंदन योजना, पोषण अभियान, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन योजना, पीएम-जीवन ज्योति बीमा योजना, वन अधिकार मान्यता पत्र, उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा) आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित आदि सेवा केन्द्रों में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन, सुनवाई में प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध कर उनका समाधान करने तथा उपरोक्त जन भागीदारी अभियान अंतर्गत की गई समस्त गतिविधियों का प्रगति प्रतिवेदन तैयार कर आदि प्रसारण पोर्टल पर अपलोड किया गया।
यह भी बताया गया कि समस्त ग्रामों में निवासरत जनजातीय हितग्राहियों एवं पीवीटीजी हितग्राहियों एवं को शासन की महत्वपूर्ण पलैगशिप योजनाओं में शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने हेतु ग्राम स्तर एवं क्लस्टर स्तर पर शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान फील्ड विजिट, निरीक्षण, योजनाओं की जानकारी, लाभार्थी संवाद, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, तथा मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ग्रामों में स्वास्थ्य जांच, सिकल सेल जांच, टी.बी. स्क्रीनिंग आदि गतिविधियां आयोजित की गई।
उल्लेखनीय है कि जिले के कांकेर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूूकोंदल, अंतागढ़, चारामा, नरहरपुर और कोयलीबेड़ा विकासखंड में अभियान के तहत 25 क्लस्टर स्तरीय शिविरों में लगभग 11 हजार 500 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। इन शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण, सिकलसेल, टी.बी. जांच, आधार अपडेशन, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, उज्जवला योजना से संबंधित योजना का लाभ दिया गया।