सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर अब 29 मई को आयोजित होगा
बेमेतरा |
2026-05-27 18:24:42
बेमेतरा : सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर अब 29 मई को आयोजित होगा
भद्रकाली मंदिर परिसर में वार्ड क्रमांक 15 से 21 के नागरिकों के लिए आयोजित होगा शिविर
बेमेतरा, 27 मई 2026
“ईद-उल-जुहा (बकरीद)” पर्व के अवसर पर 28 मई 2026, गुरुवार को घोषित सार्वजनिक अवकाश के कारण नगर पालिका परिषद बेमेतरा क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 15 से 21 के लिए आयोजित होने वाला सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर अब 29 मई 2026, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। यह शिविर भद्रकाली मंदिर परिसर, बेमेतरा में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्यवाही भी की जाएगी। जिला प्रशासन ने संबंधित वार्डों के नागरिकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।