छत्तीसगढ़ / मुंगेली

आर्ट आफ लीविंग परिवार द्वारा इन्ट्यूशन प्रोग्राम 30 मई से आयोजित

 लोरमी:- आर्ट ऑफ लिविंग परिवार लोरमी द्वारा आयोजित इनट्यूशन प्रोग्राम 30 मई से 15 जून तक रखा गया है।

जिसमें 8वर्ष से 18 वर्ष के बच्चे शामिल हो सकते हैं। यह कार्यक्रम आफलाइन व आनलाइन को मिलाकर 17 दिनों तक रहेगा।
यह कार्यक्रम स्थल आरोग्यम, डॉक्टर रूपेश साहू का निवास, साहू धर्मशाला, नहर रोड, लोरमी में आयोजित है।
इस कार्यक्रम की प्रशिक्षिका श्रीमती लीना छाबड़ा ने बताया कि इनट्यूशन प्रोग्राम के माध्यम से बच्चों में बौद्धिक स्तर, शारीरिक और मानसिक स्तर का बहुत अधिक विकास हो जाता है। बच्चों के अंदर गट फीलिंग बढ़ती है, बच्चों के अंदर डर दूर होता है। पढ़ने की क्षमता, अंदर जो छुपी प्रतिभाएं हैं। वह बाहर आती हैं ।और बच्चे उन्नति करते हैं। पालकों से अनुरोध है कि अपने बच्चों को इनट्यूशन प्रोग्राम में शामिल करके, उन्हें एक सुंदर सा उपहार दें । ताकि वह भविष्य के जीवन में आत्म उन्नति कर सकें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सभी वालंटियर जुटे हुए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image