छत्तीसगढ़ / मुंगेली
परसवारा के जंगलों की कटाई जोरो पर, पट्टा पाने काट रहे जगलो को, वनविभाग मौन
शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पेड़ो को कटाई को रोकने की बात कहे
पूर्व सैनिकों के समस्याओं समाधान हेतु विधानसभा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव से किया सौजन्य भेंट
मुंगेली/लोरमी - विधानसभा भवन में पूर्व सैनिकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर संतोष साहू, प्रदेश संयोजक, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य भेंट कर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों एवं समस्याओं को गंभीरता से उनके समक्ष रखा गया।
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भाजपा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति तथा जिला संयोजक एवं सहसंयोजकों की घोषणा
संतोष साहू (फौजी भाई) को प्रदेश संयोजक, पवन निषाद और सरोज कुमार को सह संयोजक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया
निःशुल्क तीर्थयात्रा रतनपुर में 50 निर्धन महिलाएं होंगी शामिल
लोरमी - चैत्रनवरात्रि के इस पावन अवसर पर आस्था श्रद्धा और सामाजिक समरसता को बनाये रखने के लिए लोरमी शहर की सामाजिक टीम श्रीराम सेवा समिति लोरमी के द्वारा आगामी 22 मार्च को निःशुल्क तीर्थयात्रा रतनपुर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोरमी शहर की घर घर जाकर बर्तन साफ सफाई करने वाली एवं लेवर मजदूरी करने वाली माताएं बहने शामिल होंगी इसके साथ ही टीम के द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के लोगों को भी इस तीर्थयात्रा में शामिल किया जायेगा टीम के मुखिया मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि इसके पहले भी टीम के द्वारा निःशुल्क में भोरमदेव मैहर एवं रतनपुर की यात्रा करवाया जा चुका हैं इस बार पहली बार चैत्रनवरात्रि के अवसर पर लोरमी के लोकप्रिय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के विशेष सहयोग से समिति के द्वारा नवरात्रि पर इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारी टीम के द्वारा लगातार की जा रही है इसके लिए मैं और हमारी पूरी टीम लोरमी विधायक जी का विशेष रुप से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं उनके सहयोग से ही यह सब कार्य सम्भव हो पाया है महिलाओं का पंजीयन 15 मार्च से ही शुरू हो गया था 22 मार्च को टीम के द्वारा गुरुद्वारा चौक के पास विराजमान दक्षिणमुखी हनुमान जी में आरती के बाद यह तीर्थयात्रा रवाना होगी इस कार्य में टीम के दुर्गेश मनीष अजय सावन कवि पंकज भोलाराम राजेंद्र विनोद गायत्री विक्की छत्रपाल समर एवं टीम के अन्य कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
लोरमी क्षेत्र में अवैध मदिरा के खिलाफ सख्त कार्यवाही आबकारी विभाग द्वारा
लोरमी - मुंगेली कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज लोरमी क्षेत्र में आबकारी टीम ने आकस्मिक निरीक्षण करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेघोरी में सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ने लीला बाई भास्कर के कब्जे से लगभग 75 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने योग्य सामग्री) जब्त किया। मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (च) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
मेडिकल टीम लोरमी ने माँ महामाया मंदिर से लिया आशीर्वाद
लोरमी - मेडिकल टीम लोरमी ने माँ महामाया मंदिर लोरमी मे माता रानी से आशीर्वाद लिया,
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
कुछ माह पूर्व हुए अज्ञात वाहन की ठोकर से गोल्डी यादव की मौत, वाहन का अबतक पता नही लगा सकी पुलिस
लोरमी नगरपालिका के वार्डो में खुले बंद पड़े बोरबेल्स को कैपिग का कार्य किया जा रहा
लोरमी नगरपालिका के वार्डो में खुले बंद पड़े बोरबेल्स को कैपिग का कार्य किया जा रहा
छत्तीसगढ में अनुकरणीय एवं अद्वितीय पहल शाला त्यागी यादव छात्रों का पुनः शाला प्रवेश अभियान
17 मार्च से16 शाला त्यागी यादव छात्र छत्तीसगढ ओपन बोर्ड की परीक्षा में होंगे शामिल
नगर के यातायात व्यवस्था को लेकर विश्राम गृह में सर्वदलीय बैठक
यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही, प्रशासन और पुलिस ने दी चेतावनी
रहंगी, हरदी बांध में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू हुए शामिल
भक्त माता कर्मा भक्ति और समर्पण की प्रतीक, साहू समाज ने भक्ति की शक्ति से ली प्रेरणा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
लोरमी में तेज रफ्तार हाइवा का कहर: स्कूटी में सवार पार्षद की पत्नी और बेटी घायल, पार्षद की पत्नी बिलासपुर रेफर
लोरमी - लोरमी नगरपालिका क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से पार्षद की पत्नि और उसकी बेटी गंभीर घायल हो गईं। घायल मंजू डड़सेना को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।
भक्त माता कर्मा भक्ति और समर्पण की प्रतीक, साहू समाज ने भक्ति की शक्ति से ली प्रेरणा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रहंगी, हरदी बांध में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू हुए शामिल
लोरमी में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने परिवारजनों के साथ खेली खुशियों की होली
मंगलम भवन में होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल और फाग गीतों से सजा माहौल
नाबालिग बालिका के साथ जबरदस्ती दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
मेडिकल टीम लोरमी के द्वारा गौ सेवा किया
लोरमी - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा गौ धाम सेवा का शुभारंभ किया गया जिसमे मेडिकल टीम मुख्यमंत्री जी को शुभकामनाएं देते हुये, मेडिकल टीम लोरमी ने गौ माता को घास खिलाकर समस्त देशवासियो के लिये आशीर्वाद लिया
सेमरसल स्कूल में आठवीं के छात्रों को दी गई विदाई साझा किए अनुभव
लोरमी -शासकीय स्कूल सेमरसल पूर्व माध्यमिक शाला में कक्षा छठवीं और सातवीं के छात्र छात्राओं द्वारा कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पूजा अर्चना के साथ की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और भावुकता का मिला-जुला माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पुष्प वर्षा कर आठवीं के छात्रों का स्वागत किया और तिलक लगाकर विदाई दी। साथ ही शाला परिवार की ओर से पेन भेंट किए गए। प्रधानपाठक आत्माराम कश्यप ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता-पिता शिक्षकों तथा शाला का नाम रोशन करें। साथ ही परीक्षा को उत्सव की तरह खुशी के साथ देने व अनुशासित रहकर कर्तव्यों का पालन करने की सीख देते हुए हमेशा गुरुओं व माता-पिता की सम्मान करने की बात कही। शिक्षक उमाशंकर राजपूत ने कहा कि इस विद्यालय से तो विदा ले रहे हैं पर हमारे दिलों से कभी विदा नहीं होंगे। उच्च अध्ययन के लिए विद्यालय छोड़कर जा रहे हैं तो हमेशा उच्च विचार रखना, अच्छे कर्म करना और ध्यान रखना कि इस जीवन में मां-बाप और गुरु ये तीनों हमेशा आपको आगे बढ़ता देखकर खुश होंगे। समारोह के अंत में आठवीं के छात्रों ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभवों को साझा व नम आंखों से दुख व्यर्थ करते हुए कहा कि यहां बहुत कुछ सीखने को मिला और अच्छी शिक्षा प्राप्त हुई। उन्होंने अपने शिक्षकों और विद्यालय को हमेशा याद रखने तथा मिली शिक्षा का उपयोग जीवन में आगे बढ़ने के लिए करने का संकल्प लिया। विदाई समारोह में सभी बच्चों को एक साथ बैठकर अल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षामंत्री नंदिनी निषाद ने किया। इस अवसर पर शिक्षक राकेश पांडेय, पुष्पा चतुर्वेदी सहित परमेश्वरी, सारिका, मुस्कान, नेहा, राजनन्दनी, दिव्या, वैशाली, सुमन, कात्यायनी, राधिका, आरती, सुशांत, चंचल, लक्ष्मीन, सोमेश्वर, मेघा, दामनी, पूनम, पिया, किरण, देवेंद्र, शैलेंद्र, प्रेमकुमार, दीपेश्वरी, माही, आशुतोष, हीना, ज्योति आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।